1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा! दिवाली और छठ पर घर लौटने के लिए सरकार करेगी ये खास इंतजाम

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा! दिवाली और छठ पर घर लौटने के लिए सरकार करेगी ये खास इंतजाम

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 26, 2025 10:33 am IST,  Updated : Jun 26, 2025 11:33 am IST

खासकर छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान लोगों को अब ज्यादा परेशानी नहीं उठानी होगी। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में यह ऐलान किया है।

Samrat Choudhary, Nitish kuamar- India TV Hindi
सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार Image Source : PTI/FILE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की एनडीए सरकार ने राज्य से बाहर रहनेवाले लोगों को एक खास सौगात देने जा रही है। जी हां, अक्सर इन लोगों को त्योहारों के मौके पर घर वापस लौटने में तमाम तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को राहत दिलाने के लिए, पर्व-त्योहारों में घर आने के लिए एनडीए सरकार बसें चलाएगी। खासकर छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान लोगों को अब ज्यादा परेशानी नहीं उठानी होगी।  सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में यह ऐलान किया है।

कितनी बसों का होगा परिचालन?

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा- पर्व-त्योहारों में घर आने के लिए एनडीए सरकार बसें चलाएगी। खासकर छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान जो लोग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से अपने घरों की ओर प्रस्थान करते हैं, उनकी सुगम व्यवस्था के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में, बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर 299 ए.सी. और नॉन ए.सी. बसों का परिचालन किया जाएगा। 

बसों की खरीद पर कितने रुपये खर्च करेगी सरकार?

24 जून 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपये का खर्च करेगी। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक-निजी भागीदारी के अंतर्गत 150 अतिरिक्त ए.सी. बसों का परिचालन भी किया जाएगा। राज्य सरकार त्योहारों, विशेष रूप से छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा के अवसर पर, केंद्र सरकार से और अधिक विशेष ट्रेनों के संचालन का अनुरोध करेगी। इससे त्योहारों के दौरान लोगों को बिहार आने में सुविधा होगी और वे सुगमता से अपने घरों तक पहुंच सकेंगे।

प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर सरकार के फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लोगों को त्योहार के मौके पर घर आने-जाने में सुगमता हो, इस बात का सरकार ख्याल रख रही है और लोगों के लिए बस से आवागमन का इंतजाम भी किया जा रहा है। बता दें कि दिवाली, छठ, होली, दशहरा जैसे त्योहारों पर राज्य से बाहर काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में वापस लौटते हैं। उन्हें ट्रेन में रिजर्वेशन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब सरकार ने उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए बसों की सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।