1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: गोपालगंज सीट पर कांटे की टक्कर, जानें चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: गोपालगंज सीट पर कांटे की टक्कर, जानें चुनावी इतिहास

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 05, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 06:31 pm IST

Gopalganj assembly constituency: गोपालगंज विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। इस सीट पर साल 2005 के बाद से अब तक भाजपा के उम्मीदवार की ही जीत होती आ रही है। एक तरह से यह सीट भाजपा का गढ़ है, जबकि इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है।

Bihar Assembly Elections 2025 Gopalganj seat Bjp rjd congress jdu jan suraaj political equation- India TV Hindi
गोपालगंज विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

Gopalganj assembly constituency: गोपालगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह सीट गोपालगंज जिले में पड़ती है, जो कि गोपालगंज संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। हालांकि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी चुनावी मैदान में है। ऐसे में यह चुनाव और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। चलिए आपको इस सीट की जानकारी देते हैं और बताते हैं कि इस सीट पर किसका दबदबा रहा है और किन वोटरों का दबदबा इस सीट पर है।

पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में गोपालगंज विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 77791 वोट्स मिले थे। इसके अलावा दूसरे स्थान पर बसपा उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव थे, जिन्हें 41039 वोट्स मिले थे। बता दें कि ये साधु यादव के साले हैं और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार आसिफ गफूर थे, जिन्हें 36,460 वोट्स मिले थे। वहीं अगर 2015 विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सिंह ने इस सीट से जीत दर्ज की थी, जिन्हें 78,491 वोट्स मिले थे। इसके अलावा दूसरे स्थान पर राजद के उम्मीदवार रेयाजुल हक उर्फ राजू थे, जिन्हें 73,417 वोट्स मिले थे। बता दें कि भाजपा के सुभाष सिंह साल 2005 के बाद से अबतक लगातार इस सीट पर विधायक बने हुए हैं।

जातीय समीकरण और मतदाता

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगर वोटरों की बात करें तो इस सीट पर कुल 325040 वोटर हैं। इस सीट पर चुनिंदा जातियों के वोटरों की आबादी अच्छी खासी है, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उदाहरण के लिए इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 73,459 है, जोकि 22.6 प्रतिशत हैं। वहीं सिंह जाति के वोटरों की संख्या 32,504 है, जोकि 10 फीसदी हैं। इसके अलावा प्रसाद, यादव, महतो जाति के वोटरों की संख्या भी अच्छा खासी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।