1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुपौल की जनता किस पार्टी के हाथ में देगी सत्ता की चाबी, ये हैं बीते चुनावों के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुपौल की जनता किस पार्टी के हाथ में देगी सत्ता की चाबी, ये हैं बीते चुनावों के नतीजे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 05, 2025 07:45 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 06:38 pm IST

बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक सुपौल भी है। यहां पिछले 2 विधानसभा चुनावों में जेडीयू को जीत मिली थी। ऐसे में ये चुनाव जेडीयू के लिए सीट बचाने की चुनौती होगा और अन्य पार्टियों के लिए सीट हासिल करने का मौका होगा।

Supaul- India TV Hindi
सुपौल Image Source : INDIA TV

सुपौल: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है और प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज भी चुनावी मैदान में है। देखना ये होगा कि जनता किस पार्टी के ऊपर भरोसा करती है और अपना वोट देकर सत्ता सौंपती है।

बिहार में कब हैं चुनाव?

बिहार में 243 सीटों पर 2 फेस में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें पहले फेज में 6 नवंबर और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। 6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर चुनाव होगा और 11 नवंबर को 122 सीटों पर चुनाव होगा। 

सुपौल में पिछले 2 विधानसभा चुनावों में क्या हुआ?

बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक सुपौल भी है। यहां साल 2020 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव जीते थे। उन्हें 86174 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर INC के मिनातुल्लाह रहमानी रहे थे और उन्हें 58075 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर एलजेपी के प्रभाष चंद्र मंडल रहे थे और उन्हें 8515 वोट मिले थे।

वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनावों में यहां से जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव जीते थे। उन्हें 82295 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के किशोर कुमार रहे थे। उन्हें 44898 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर JHP के सुरेश कुमार आजाद रहे थे, उन्हें  5501 वोट मिले थे।

साल 2025 के चुनावों में होगी कांटे की टक्कर?

साल 2025 में इस सीट पर जेडीयू के लिए सीट बचाने की चुनौती होगी क्योंकि पिछले 2 विधानसभा चुनावों में इस सीट से जेडीयू ही जीत रही है। वहीं दूसरी पार्टियों के लिए ये सीट जीतने का मौका होगा। देखना ये होगा कि जनता इस चुनाव में किस पार्टी पर भरोसा जताती है।

हालांकि इस बार नई पार्टी जन सुराज भी मैदान में है। ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि जन सुराज को यहां से कितने वोट मिलते हैं। बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। ऐसे में अब सत्ता की चाबी जनता के हाथों में है कि वह किसे अपना नेता चुनती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।