बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सूर्यगढ़ा सीट पर भी सभी दल पूरा दमखम लगाना चाहेंगे। हालांकि, यह सीट एक बार फिर प्रहलाद यादव जीत सकते हैं। इस सीट पर भले ही किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है, लेकिन एक उम्मीदवार ने अपनी धाक जरूर जमाई है। प्रहलाद यादव लगातार पांच बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं और छठा चुनाव जीतना भी उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। प्रहलाद की वजह से यह सीट आरजेडी के लिए आसान मानी जा रही है। इस बार यहां छह नवंबर को मतदान होना है।
इस बार एनडीए गठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। 2020 विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की रालोद ने बगावत कर दी थी। इससे एनडीए गठबंधन को नुकसान हुआ था। इस बार चिराग गठबंधन के साथ हैं। इस वजह से बीजेपी उम्मीदवार की राह आसान होगी। वहीं, प्रशांत किशोर की पार्टी का उम्मीदवार भी वोट काटने का काम करेगा। इससे सूर्यगढ़ा के समीकरण बदल सकते हैं।
कब किसे मिली जीत?
सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर कुल 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा चार बार कांग्रेस, भाकपा और राजद को जीत मिली है। दो बार निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है, जबकि प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने एक बार जीत दर्ज की है। हालांकि, अकेले प्रहलाद यादव यहां से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं औरर छठी बार भी समीकरण उनके पक्ष में नजर आ रहे हैं।
क्या हैं समीकरण?
2010 में यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी। इसके बाद से यहां राजद का दबदबा है। इससे दो चुनाव पहले भी आरजेडी उम्मीदवार ने ही यहां से जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार भी आरजेडी के जीतने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें-
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बोध गया सीट पर किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा? जानें पिछले चुनावों के नतीजे
बिहार चुनाव 2025: मुंगेर में फिर बीजेपी को मिलेगी जीत या आरजेडी करेगी पलटवार, जानें समीकरण