1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान ने किया जीत का दावा, बताया NDA कितनी सीटें जीतेगी

बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान ने किया जीत का दावा, बताया NDA कितनी सीटें जीतेगी

 Published : Feb 13, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 04:19 pm IST

बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। चिराग ने कहा है कि बिहार में भी एनडीए की जीत होगी।

बिहार चुनाव को लेकर चिराग पासवान की बड़ी भविष्यवाणी।- India TV Hindi
बिहार चुनाव को लेकर चिराग पासवान की बड़ी भविष्यवाणी। Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन काफा उत्साह में हैं। अब देश में अगला चुनाव इस साल के आखिर में बिहार में होने जा रहा है। इस चुनाव में भी जीत को लेकर एनडीए के दल काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए ये भविष्यवाणी भी कर दी है कि एनडीए गठबंधन चुनाव में कितनी सीटें जीतेगा।

बिहार में भी दिल्ली जैसा परिणाम आएगा- चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो नतीजे देखे उससे हम नैतिक रूप से अभिभूत हैं। हम हाई नोड पर चार्ज्ड अप होकर बिहार चुनाव के लिए जा रहे हैं। दिल्ली में एनडीए को जिस तरह की जीत मिली है। 27 साल बाद दिल्ली में एनडीए की सरकार बनी है। जिस तरह से दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम रहे हैं बिहार में ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा।

225 से ज्यादा सीटें जीतेंगे- चिराग

चिराग पासवान ने आगे ये भी बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी। चिराग ने कहा- "बिहार में हमारा गठबंधन मजबूत है और 5 पार्टियों भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच जीत का कॉम्बिनेशन है। मैं लगातार बिहार की यात्रा कर रहा हूं। हम बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। एनडीए के अन्य दलों को भी यही भरोसा है।"

बिहार में NDA की सरकार ही रहेगी- गिरिराज सिंह

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी दावा किया है कि बिहार में NDA गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में लौटेगा। गिरिराज ने कहा- ‘‘बिहार में राजग की सरकार है और राजग की सरकार ही बनेगी।’’ बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में NDA में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (यूनाईटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लालू यादव ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, BJP-JDU का आया बयान

प्रशांत किशोर के पास कहां से आ रहा पैसा? PK ने दिया ऐसा जवाब, JDU-BJP पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।