1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: रघुनाथपुर सीट पर इस बार कौन लहराएगा जीत का परचम? RJD से ओसामा हैं उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव: रघुनाथपुर सीट पर इस बार कौन लहराएगा जीत का परचम? RJD से ओसामा हैं उम्मीदवार

 Published : Nov 01, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 04:52 pm IST

बिहार की रघुनाथपुर विधानसभा सीट आरजेडी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर इस बार पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आरजेडी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

रघुनाथपुर विधानसभा सीट- India TV Hindi
रघुनाथपुर विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV GFX

Raghunathpur Assembly Seat: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग होनी है। सीवान जिले की इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का परंपरागत वर्चस्व रहा है, लेकिन इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। खास बात ये है कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, जो अपने पिता की विरासत को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

जेडीयू और जन सुराज से हैं ये दो उम्मीदवार

रघुनाथपुर सीट से जेडीयू के उम्मीदवार विकास कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से इस सीट पर राहुल कीर्ति चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर चुनावी मुकाबला जेडीयू और आरजेडी के बीच का है।

जानिए कैसा था 2020 विधानसभा चुनाव का परिणाम

पिछले दो बार के चुनावी परिणाम की बात करें तो इस सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार की जीत हुई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हरि शंकर यादव ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी के उम्मीदवार को 67,757 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर इस सीट से लोजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह रहे थे। लोजपा के उम्मीदवार को 47,792 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर इस सीट पर जेडीयू के राजेश्व चौहान रहे थे। जेडीयू उम्मीदवार को 2020 के विधानसभा चुनाव में 26162 वोट मिले थे।

2015 में आरजेडी के हरि शंकर यादव ने दर्ज की थी जीत

2015 के विधानसभा चुनाव में इस पर आरजेडी के उम्मीदवार हरि शंकर यादव ने ही जीत दर्ज की थी। आरजेडी के उम्मीदवार ने भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को हराया था। आरजेडी के उम्मीदवार को 61,042 वोट मिले थे। भाजपा के उम्मीदवार को 50420 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर इस सीट पर सीपीआई(एमएल)एल के उम्मीदवार अमरनाथ यादव रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।