1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने बेटे को दे रहे घुड़सवारी की ट्रेनिंग, सामने आया VIDEO

बिहार: बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने बेटे को दे रहे घुड़सवारी की ट्रेनिंग, सामने आया VIDEO

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 08, 2026 09:04 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 09:54 pm IST

मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का अपने बेटे को घुड़सवारी की ट्रेनिंग देते हुए VIDEO सामने आया है। उनके बेटे का नाम अभिनव है।

Anant Singh- India TV Hindi
अनंत सिंह अपने बेटे को दे रहे घुड़सवारी की ट्रेनिंग Image Source : REPORTER INPUT

पटना: मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद इन दिनों अपने बेटे को घुड़सवारी की ट्रेनिंग दे रहे हैं। सबसे छोटे बेटे अभिनव को अपनी देखरेख में घुड़सवारी करवाने का उनका वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो पटना स्थित उनके सरकारी आवास के ठीक सामने का है।

घोड़ों के शौकीन रहे हैं अनंत सिंह

वीडियो में अनंत सिंह कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अभिनव सफेद घोड़े पर सवारी कर रहा होता है और घोड़े को रोकने की कोशिश करता है। इस पर अनंत सिंह कहते हैं, -धीरे-धीरे, आराम से घुड़सवारी करो। 

घुड़सवारी करते एक दूसरे वीडियो में बेटा अभिनव काले घोड़े पर नजर आ रहा है। ये वही बेटा है जिसके बारे में अनंत सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि ये आईपीएस बनेगा। 

गौरतलब है कि अनंत सिंह घोड़ों के बहुत शौकीन रहे हैं। उनके पास कई महंगे घोड़े हैं। समय-समय पर अनंत सिंह के घोड़ों की चर्चा होती रही है। सोनपुर के प्रसिद्ध पशु मेले में भी अनंत सिंह अपने घोड़ों को ले जाते रहे हैं।

हालही में मिली है जमानत

हालही में अनंत सिंह तब चर्चा में आए थे, जब उन्हें हालही में दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिली थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बड़ा बयान दिया था और कहा था कि नीतीश कुमार के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

उन्होंने निशांत कुमार को पढ़ा-लिखा, ईमानदार और बेहतर व्यक्तित्व वाला बताया था और ये भी कहा था कि अगर नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो वे भी आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे तो उनका बेटा चुनाव लड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।