1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में बड़ा सड़क हादसा, टक्कर के बाद ट्रक पलटने से कई मजदूर दबे, 7 की मौत, कई घायल

बिहार में बड़ा सड़क हादसा, टक्कर के बाद ट्रक पलटने से कई मजदूर दबे, 7 की मौत, कई घायल

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : May 19, 2020 09:01 am IST,  Updated : May 19, 2020 09:19 am IST

बिहार के भागलपुर के नौगछिया के खरीक गाँव के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। बस और ट्रक में टक्कर होने के बाद ट्रक सड़क किनारे गढ्ढे में पलटा गया। बस दरभंगा से प्रवासी मजदूरों को लेकर बांका जा रही थी जबकि ट्रक पर सरिया लदा हुआ था।

Many killed in bus and truck accident in bihar's Bhagalpur- India TV Hindi
Many killed in bus and truck accident in bihar's Bhagalpur Image Source : FILE

पटना: ​​बिहार के भागलपुर के नौगछिया के खरीक गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। बस और ट्रक में टक्कर होने के बाद ट्रक सड़क किनारे गढ्ढे में पलटा गया। ट्रक के नीचे दबे मजदूरों के शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है। अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी ट्रक के नीचे कई​ लोगों के दबे होने की आशंका है। क्रेन की मदद से ट्रक पर लदे लोहे के रॉड को हटाया जा रहा है। इसी से दबकर मजदूरों की मौत हुई। ट्रक के ऊपर अपनी साईकल के साथ कुछ मजदूर सवार थे। जिस बस से टक्कर हुई उसमें भी प्रवासी मजदूर ही थे।

बस दरभंगा से प्रवासी मजदूरों को लेकर बांका जा रही थी जबकि ट्रक पर सरिया लदा हुआ था। ट्रक की छत पर भी कुछ मजदूर थे। बस में सवार लोगों में करीब 6 लोग घायल हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की छत पर सवार करीब आधा दर्जन मजदूरों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है। ट्रक पर सरिया होने की वजह से अंदर कुछ नहीं दिख रहा है। अभी तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।