1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर क्या बोल गए?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर क्या बोल गए?

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Nov 09, 2022 04:46 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 04:46 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी। मंच पर गले लगाकर तेजस्वी को हैप्पी बर्थ डे भी बोला है। इसके बाद पीछे से लोगों ने भी हैप्पी बर्थ डे कहा।

बिहार के मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी- India TV Hindi
बिहार के मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी Image Source : PTI

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बुधवार को जन्मदिन है। पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी ही धूमधाम से तेजस्वी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज के ही दिन तेजस्वी और मुख्यमंत्री एक आयोजन में मंच शेयर कर रहे थे। तभी नीतीश कुमार ने उन्हें गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर नीतीश ने उपस्थित लोगों को भी खड़े होकर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देने की अपील की। उसके बाद पूरा हॉल तेजस्वी हैप्पी बर्थ डे यू से गूंज गया।

दरअसल, बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 425 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित कई अन्य मंत्री भी पहुंचे थे।

पूरा मंच हैप्पी बर्थ डे से गुंजा 

इस बीच मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को जन्मदिन के मौके पर गले लगा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। तेजस्वी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूए। मुख्यमंत्री ने इस बीच, कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि हैप्पी बर्थ डे बोलिए..हाथ उठाकर बोलिए, खड़े होकर बोलिए। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही ज्ञान भवन का पूरा हॉल तेजस्वी हैप्पी बर्थ डे यू से गूंज गया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई। 

कार्यकर्ताओं के साथ काटा केक
इधर,बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 33 वां जन्मदिन राजद प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। राजद कार्यकतार्ओं ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश कार्यालय को सजा रखा था। तेजस्वी यादव कार्यालय में पहुंचे और वहां पर उन्होंने केक काटा। इस दौरान राजद के तमाम कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने इस मौके पर सभी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता का प्यार उन्हें मिला हैं, उसपर हम खरे उतरेंगे। सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसका समय नहीं है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अभी सही चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।