1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन, लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, PM मोदी-तेजस्वी यादव ने दी बधाई

नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन, लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, PM मोदी-तेजस्वी यादव ने दी बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2021 11:21 am IST,  Updated : Mar 01, 2021 11:21 am IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को उनकी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) 'विकास दिवस' के रूप में मना रही है।

nitish kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन, लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, PM मोदी-तेजस्वी यादव ने दी बधाई Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को उनकी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) 'विकास दिवस' के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में 70 पौंड का केक भी काटा जाएगा। नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पटना की सडकों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश को उनके जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ''बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में बिहार में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई उपाय कर रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।''

पीएम मोदी के अलावा बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सुखी और दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।" बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी नीतीश को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आधुनिक बिहार के शिल्पकार, बिहारियों के मान-सम्मान, सबके चहेते माननीय मुख्यमंत्री। नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपकी मुस्कान बरकरार रहे, यही कामना है।"

वहीं, जदयू के अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।" बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने भी नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 70वें वर्षगांठ की अप्रतिम बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके दीघार्यु होने की कामना करता हूं। आपके सफलतम नेतृत्व में प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित करे। बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना ही हम सब का एकमात्र संकल्प है।"

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, "बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अशेष मंगलकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि आप दीघार्यु हों और सदैव स्वस्थ रहिए। पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा।"

भाजपा के प्रवक्ता और गोह क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीघार्यु और स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार एक विकसित राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को कोरोना वैक्सीन भी लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।