1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश सरकार ने मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, सम्राट चौधरी को मिली पटना की जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

नीतीश सरकार ने मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, सम्राट चौधरी को मिली पटना की जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

 Published : Jun 12, 2024 02:23 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 02:23 pm IST

उपमुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो जिलों मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

nitish kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार सरकार एक्शन में नजर आ रही है। बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो जिलों मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

जानें किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी?

जारी सूची के मुताबिक, मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा, विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसी तरह, मंत्री सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, मंगल पांडेय को दरभंगा तथा बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी तथा जहानाबाद और मंत्री लेसी सिंह को मधुबनी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री मदन सहनी को सुपौल जिले का तथा नीतीश मिश्र को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया हैं। इसके अलावा नितिन नवीन को बक्सर तथा कैमूर, दिलीप जायसवाल को सहरसा, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को शेखपुरा तथा लखीसराय और सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा मंत्री जनक राम को पश्चिमी चंपारण, हरि सहनी को अरवल, कृष्ण नंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेंद्र मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। (IANS इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।