1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Crime News: बेतिया में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News: बेतिया में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 13, 2022 01:24 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 01:34 pm IST

Bihar Crime News: बिहार में एक बार फिर अपराधी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए हैं। बेतिया में बदमाशों ने एक घर में घुसकर 6 लोगों को गोली मारी है। इस वारदात के दौरान सभी 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। घायलों में 3 की हालत गंभीर है।

Bihar Crime News- India TV Hindi
Bihar Crime News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • बिहार के बेतिया में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग
  • 6 लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
  • घायलों में से 3 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां योग्गापट्टी थाने के डुमरी गांव में बदमाशों ने 6 लोगों को गोली मारी है। ये सभी लोग घायल हैं और इन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है और यहां अफरातफरी का माहौल है। बदमाशों ने एक घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। खबर है कि घायलों में से 3 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। कहा जा रहा है कि ये घटना आपसी रंजिश की है। योगापट्टी थाना पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले एक हमलावर को भागते समय आसपास के लोगों ने पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उससे पूछताछ हो रही है। 

बिहार में मां ने अपने 3 बच्चों को कुंए में फेंका, फिर खुद की आत्महत्या

इससे पहले बिहार के कैमूर जिले में पति के झगड़े से नाराज एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया था और फिर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पटेरिया गांव की रहने वाली रिंकी देवी के रूप में हुई थी, जिसकी रविवार रात अपने पति से तीखी नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने कहा था कि उनके घर से लापता होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें सूचित किया था। उन्होंने कुएं में देखा तो वहां महिला की चप्पलें तैर रही थीं।

2021 में देश में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने किया सुसाइड

देश में आत्महत्या के कई मामले सामने आते रहे हैं। हाल में ही राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक, 2021 में 23,178 गृहणियों ने सुसाइड की थी। यह संख्या खुदकुशी करने वाले कुल संख्या का 14.1% है। इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली यह बात है कि आत्महत्या करने वाले आंकड़ों में सबसे अधिक गृहणियों का है। एनसीआरबी के अनुसार, हर रोज लगभग 63 महिलाओं ने आत्महत्या किया, इसके अलावा हर 30 मिनट में एक गृहणी ने खुदकुशी की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।