1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, गैंगवार से पांच लोगों की मौत

बिहार: वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, गैंगवार से पांच लोगों की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 03, 2022 11:50 am IST,  Updated : Dec 03, 2022 11:50 am IST

बिहार में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर भीषण लड़ाई का मामला सामने आया है। राज्य के कटिहार जिले में गैंगवार में करीब 5 लोगों की मौत की खबर है। मृतक कथित तौर पर मोहना ठाकुर गिरोह से जुड़े थे।

Bihar Crime News- India TV Hindi
Bihar Crime News Image Source : FILE

पटना: बिहार के कटिहार जिले में शुक्रवार को दो कुख्यात गिरोहों के बीच हुए गैंगवार में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। पीकू यादव और मोहना ठाकुर का गिरोह झारखंड के कटिहार और साहेबगंज जिले में सक्रिय है। क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर वह कई बार आपस में भिड़ चुके हैं।

बरारी थाने के मोहना चांदपुर गांव में दोनों गिरोहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जब पीकू यादव गिरोह के कम से कम 40 हथियारबंद लोगों ने मोहना ठाकुर गिरोह के 10 लोगों को रोका और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। मोहना ठाकुर गिरोह के सदस्यों ने मौके से बकिया गांव की ओर भागने की कोशिश भी की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि झड़प के बाद एक शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गैंगवार में कम से कम पांच लोग मारे गए जिनके शव अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं। मृतक कथित तौर पर मोहना ठाकुर गिरोह से जुड़े थे।

वर्चस्व को लेकर हुई दो गुटों में गोलीबारी 

बताया जा रहा है कि यह घटना वर्चस्व को लेकर हुई है। दो गुटों में जमकर गोलीबारी की गई। कहा जा रहा है कि बकिया दियारा क्षेत्र में मोहना ठाकुर उर्फ मोहन ठाकुर और सुनील यादव के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो दियारा क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। 

लोगों में दहशत का माहौल

बता दें कि प्रशासन अभी तक इस इलाके में शांति कायम नहीं कर सका है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का महौल कायम हो गया है। इस घटना को लेकर कोई भी बयान देने से बच रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।