1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Heat Wave: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, हीट स्ट्रोक से मौत का खतरा बढ़ा

Bihar Heat Wave: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, हीट स्ट्रोक से मौत का खतरा बढ़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 12:53 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 12:53 pm IST

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर ना निकले। क्योंकि दोपहर के समय तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच होने की संभावना से जान को खतरा अधिक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने बिहार में बढ़ती गर्मी के बाद जारी किया रेड अलर्ट- India TV Hindi
मौसम विभाग ने बिहार में बढ़ती गर्मी के बाद जारी किया रेड अलर्ट Image Source : PTI

Highlights

  • दक्षिण बिहार के लोगों को सबसे अधिक खतरा
  • मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों से दिन के समय बाहर नहीं निकले की अपील की
  • 9 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री रहने की संभावनाः मौसम विभाग

पटनाः बिहार में इन दिनों बढ़ते तापमान के कारण लोगों की जान की आफत में आ गई है। बिहार के अधिकांश इलाकों में आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में गर्म पश्चिमी हवा के प्रभाव से खतरा और बढ़ सकता है।  रोजाना बढ़ते तापमान के कारण बिहार में हीट स्ट्रोक से मौत का खतरा बढ़ गया है। बिहार में बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस मौसम में थोड़ी से लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। 

दक्षिण बिहार के लोगों को सबसे अधिक खतरा

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार के लोगों को सबसे अधिक खतरा है। इसके पीछे  की वजह है कि इस इलाके के लोग हीट वेव से झुलस रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर ना निकले। क्योंकि दोपहर के समय तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच होने की संभावना से जान को खतरा अधिक बढ़ सकता है। 

लेकिन राज्य के दक्षिणी इलाकों खासकर बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, गया, समेत बांका में गर्मी के चलते मौसम खतरनाक हो सकता है। इन इलाकों में लू चलने से खतरा और भी बढ़ सकता है। इसलिए इन इलाकों के लोगों को दिन के समय घरों में रहने और लू से बचने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्ग लोगों से दिन के समय बाहर नहीं निकले की अपील की है। साथ ही लोगों से अधिक मात्रा में पानी पीने और अन्य तरल पदार्थों के सेवन करने की अपील की है। 

9 अप्रैल को तापमान  43 डिग्री रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। साथ ही इन इलाकों में लू के हालात भी बने रहे। मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिनों तक बिहार में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल यानी शनिवार को बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना जताई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।