1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar: कटिहार में महिला पुलिस को चलती ट्रेन से दिया धक्का, मोबाइल भी छीन ले गए बदमाश

Bihar: कटिहार में महिला पुलिस को चलती ट्रेन से दिया धक्का, मोबाइल भी छीन ले गए बदमाश

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jun 16, 2022 07:42 am IST,  Updated : Jun 16, 2022 07:42 am IST

Bihar: बिहार के कटिहार जिले में फोन छीनने वाले एक गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर महिला पुलिस को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

बिहार पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल आरती कुमारी- India TV Hindi
  बिहार पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल आरती कुमारी Image Source : ANI

Highlights

  • बिहार में बेखौफ बदमाश पुलिस से भी नहीं डरते
  • चलती ट्रेन से महिला कॉन्स्टेबल को बदमाशों ने दिया धक्का
  • मोबाइल फोन छीनने वालों का कॉन्स्टेबल ने किया था विरोध

Bihar: बिहार में बदमाश इतना बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें पुलिस से भी डर नहीं लगता। जी हां एक ऐसी ही डरावनी खबर कटिहार जिले से आई है। यहां एक रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल फोन छीनने वाले एक गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर महिला पुलिस को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया गया कि घटना के दौरान ट्रेन में यात्री बहुत कम थे। करीब 20 मिनट बाद कुछ लोग महिला कॉन्स्टेबल को बचाने मौके पर पहुंचे। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 

औपचारिक शिकायत मिलने के बाद जांच करेगी पुलिस 

स्थानीय पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से जख्मी कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलजे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि हम पीड़ित के परिवार के सदस्यों से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद ही कोई जांच शुरू कर पाएंगे।  

समस्तीपुर-कटिहार रास्ते पर हुआ हादसा 

यह हादसा कटिहार रेलवे स्टेशन के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि समस्तीपुर-कटिहार यात्री ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर नवादा में तैनात बिहार पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल आरती कुमारी मोबाइल हाथ में पकड़े ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी थीं उसी वक्त मोबाइल छीनने वालों का एक समूह ट्रेन में चढ़ा और आरती से मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे ट्रेन से नीचे खींच लिया। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं और वो बेहोश हो गई।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।