1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Lockdown 3.0: बिहार सरकार ने पूरे राज्य को रेड और ऑरेंज जोन में बांटा, जानिए लोगों को मिली क्या छूट

Lockdown 3.0: बिहार सरकार ने पूरे राज्य को रेड और ऑरेंज जोन में बांटा, जानिए लोगों को मिली क्या छूट

 Published : May 04, 2020 12:14 am IST,  Updated : May 04, 2020 12:14 am IST

बिहार सरकार ने यह तय किया है कि रेड जोन में दुकानें खोलने का जो आदेश है वह केवल आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए ही दुकान खोलने हेतु मान्य होगा। 

Lockdown - India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

पटना. आज से देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू हो गया है। इस चरण में कई तरह की छूट दी गई हैं। हालांकि बिहार सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्य में तीसरे चरण में सख्ती बरतने की बात कही है। राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों की वापसी को देखते हुए सिर्फ दो जोन बनाए हैं- रेड और ऑरेंज।

बिहार सरकार ने यह तय किया है कि रेड जोन में दुकानें खोलने का जो आदेश है वह केवल आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए ही दुकान खोलने हेतु मान्य होगा। अन्य वस्तुओं की दुकानें खोलने के लिए जिले के DM निर्णय लेने को अधिकृत होंगे।

ऑरेंज जोन में सभी प्रकार की वस्तुओं के लिए ई-कॉमर्स, -सभी प्रकार के निर्माण कार्य, सभी प्रकार के उद्योगों का संचालन, बाल काटने की दुकानें, स्पा, सैलून खोलने की इजाजत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।