1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में 60 फीट उंचे टावर पर लटका मिला नेपाल के युवक का शव, गांव में मची अफरा-तफरी

बिहार में 60 फीट उंचे टावर पर लटका मिला नेपाल के युवक का शव, गांव में मची अफरा-तफरी

 Published : May 20, 2026 01:10 pm IST,  Updated : May 20, 2026 01:10 pm IST

बिहार के मोतिहारी में नेपाल के एक युवक का शव 60 फीट उंचे टावर से लटकते हुए पाया गया है। शव को देख गांव में अफरा तफरी मच गई है। आइए जानते हैं कि इस घटना को लेकर अब तक क्या कुछ पता लगा है।

bihar motihari nepal man dead body on tower- India TV Hindi
टावर पर लटका हुआ मिला शव। Image Source : REPORTER

बिहार के मोतिहारी जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में युवक का शव 60 फीट उंचे टावर से लटकते हुए देखा गया। लटकते हुए शव को देखकर गांव में लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। जब जांच की गई तो पता लगा है कि मृतक युवक नेपाल का रहने वाला था। वह बिहार में मजदूरी के लिए आया था। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। घोड़ासहन बाजार स्थित वीरता चौक पर 60 फीट उंचे मोबाइल टावर से लटकते शव को देख गांव में अफरा तफरी मच गई। जांच करने पर मृतक की पहचान वीरता चौक पर किराए के मकान में रह रहे नेपाल निवासी हैदर मियां के रुप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के निवासी हैदर का परिवार पिछले कुछ वर्षों से घोड़ासहन के वीरता चौक पर रहा है। वह और उसका परिवार नेपाल के रहने वाले है। जानकारी मिली है कि ये लोग नेपाल से घोड़ासहन में मजदूरी करने के लिए आए थे।

परेशान चल रहा था युवक

बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और आज अहले सुबह तीन बजे वह घर से निकला था। हालांकि, दिन का उजाला होते हीं लोगों की नजर जब टावर पर गई, तब उसपर शव को लटका हुआ देख कर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टावर से नीचे उतारा। पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। (रिपोर्ट: अरविन्द कुमार)

ये भी पढ़ें- बेटे ने पत्नी और बुजुर्ग मां को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट

पटना में एक ही दिन में 5 लाशें हुई बरामद, गंगा नदी के किनारे मिली महिला और पुरुष की लाश, पुलिस भी हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।