1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: बीजेपी नेता अरुण यादव ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी

Bihar News: बीजेपी नेता अरुण यादव ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jun 16, 2022 10:02 pm IST,  Updated : Jun 16, 2022 10:02 pm IST

आशंका जताई जा रही है कि भाजपा नेता ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार खुदकुशी ली। घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक कट्टा और गोली बरामद की गई है।

Suicide- India TV Hindi
Suicide Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • भाजपा नेता अरुण यादव के घर से लगातार दो गोली चलने की आवाज आई
  • अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे
  • प्रीति कुमारी मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए प्रचार प्रसार में जुटी थी

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, लाल दरवाजा मोहल्ला स्थित भाजपा नेता अरुण यादव के घर से लगातार दो गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग वहां इकट्ठे हुए और उनके कमरे में देखा गया तो 40 वर्षीय अरुण यादव और उनकी 35 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी के शव पड़े थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला पत्नी का शव

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जब उसे तोड़ा गया तो पत्नी प्रीति देवी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था जबकि उनके पति का शव बिस्तर पर था। आशंका जताई जा रही है कि भाजपा नेता ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार खुदकुशी ली।

भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे अरुण यादव
अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे जबकि प्रीति कुमारी मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए प्रचार प्रसार में जुटी थी।

कोतवाली के थाना प्रभारी डी के पांडेय ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक कट्टा और गोली बरामद की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।