1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News : कार्तिकेय सिंह को करना था सरेंडर, ली मंत्री पद की शपथ, नीतीश के कानून मंत्री पर बड़ा खुलासा

Bihar News : कार्तिकेय सिंह को करना था सरेंडर, ली मंत्री पद की शपथ, नीतीश के कानून मंत्री पर बड़ा खुलासा

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Aug 17, 2022 10:49 am IST,  Updated : Aug 17, 2022 12:34 pm IST

Bihar News : नीतीश कुमार के कानून मंत्री पर हुए खुलासे से हड़कंप मच गया है। बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को अपहरण के एक केस में कल दानापुर कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन कार्तिकेय सिंह शपथ लेने राज भवन पहुंच गए।

Kartikeya Singh, Law Minister, Bihar- India TV Hindi
Kartikeya Singh, Law Minister, Bihar Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आरजेडी कोटे से मंत्री बने हैं कार्तिकेय सिंह
  • कार्तिकेय ने कल मंत्री पद की ली थी शपथ

Bihar News : आरजेडी के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही हैं। बाहुबली आनंद मोहन पर अभी बवाल खत्म नहीं हुआ था कि इसी बीच कानून मंत्री पर बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नीतीश कुमार के कानून मंत्री पर हुए खुलासे से हड़कंप मच गया है। बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को अपहरण के एक केस में कल दानापुर कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन कार्तिकेय सिंह शपथ लेने राज भवन पहुंच गए। वहीं कार्तिकेय सिंह कहा कि उनके खिलाफ कोई वारंट नहीं है। उन्होंने हलफनामे में सारी जानकारी दी है।

अनंत सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं कार्तिकेय सिंह 

कार्तिकेय सिंह आरजेडी के बाहुबली अनंत सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं।कार्तिकेय सिंह पर पटना के बिहटा थाने में 2014 में अपहरण का केस दर्ज हुआ था । उनपर पर एक बिल्डर की हत्या के इरादे से अपहरण की साजिश का आरोप है। इस केस में चार्जशीट फाइल हो चुकी है। कार्तिकेय सिंह के खिलाफ इस केस में 14 जुलाई 2022 को वारंट जारी हुआ था और उन्हें 16 अगस्त 2022 को सरेंडर करना था लेकिन कार्तिकेय सिंह सरेंडर के बजाय शपथ लेने चले गए।

राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी हैं कार्तिकेय

आपको बता दें कि कार्तिकेय सिंह राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी हैं। उन्हें नीतीश कैबिनेट में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से जगह मिली थी। मोकामा के रहनेवाले कार्तिकेय सिंह पेशे से शिक्षक भी रह चुके हैं। वहीं कार्तिकेय सिंह इंडिया टीवी से कहा कि सारे मामले गलत हैं। मेरे खिलाफ कोई वारंट नहीं है। मैंने हलफनामे में सारी जानकारी दी है। कार्तिकेय सिंह ने कल नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद विभाग के बंटवारे में नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्रालय सौंपा है।

सुशील मोदी ने नीतीश पर बोला हमला

राज्यसभा सांसद और बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं जिन्हें सारी जानकारी थी। नीतीश के कहने पर ही ऐसा हुआ है। कार्तिकेय को कानून मंत्री बनाने के पीछे नीतीश कुमार का बड़ा मकसद है। सुशील मोदी ने कहा कि जिन लोगों पर मुकदमें हैं उनके ऊपर से नीतीश कुमार केस वापस लेना चाहते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।