1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: NIA ने प्रतिबंधित संगठन PFI के 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, इस मामले में की गई है कार्रवाई

बिहार: NIA ने प्रतिबंधित संगठन PFI के 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, इस मामले में की गई है कार्रवाई

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 04, 2023 11:27 am IST,  Updated : Feb 04, 2023 11:27 am IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने मोतिहारी पुलिस की मदद से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

NIA ने प्रतिबंधित संगठन PFI के 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया,- India TV Hindi
NIA ने प्रतिबंधित संगठन PFI के 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया Image Source : FILE

राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने मोतिहारी पुलिस की मदद से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि NIA की टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मेहसी थाना के इमाम पट्टी से भी कुछ संधिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनका लिंक प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से होने की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक NIA की टीम ने यह कार्रवाई अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में की है। NIA 3 संधिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये बात भी सामने आ रही है कि NIA की टीम ने प्रतिबंधित संगठन PFI के राज्य सचिव रेयाज के घर पर भी छापेमारी की है। रेयाज चकिया थाना क्षेत्र के कुअवा गांव का निवासी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले अयोध्या के निर्माणाधीन मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली थी। इसमें अब बिहार का कनेक्शन सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार अयोध्या के निर्माणाधीन मंदिर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक लग गई।शुक्रवार रात एनआईए ने संदिग्धों के घर धावा बोला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।