1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Video: पेपर स्प्रे लेकर दुकान लूटने चली गईं दो लड़कियां, दुकानदार ने अंदर ही बंद किया फिर पुलिस को सौंपा

Video: पेपर स्प्रे लेकर दुकान लूटने चली गईं दो लड़कियां, दुकानदार ने अंदर ही बंद किया फिर पुलिस को सौंपा

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 13, 2026 09:38 am IST,  Updated : Jun 13, 2026 09:38 am IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां मुंह में मास्क लगाकर दुकान के अंदर दाखिल होती हैं। इसके बाद दुकानदार को बातों में उलझाकर उसके ऊपर पेपर स्प्रे छिड़क देती हैं। हालांकि, वह भाग नहीं पाती और आसानी से पकड़ी जाती हैं।

girls patna loot- India TV Hindi
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी लड़कियां Image Source : REPORTER INPUT

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल के पास मां वैष्णो ज्वेलर्स में गुरुवार को दो लड़कियों ने लूट की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने लूट की इस कोशिश को विफल कर दिया। दरअसल, ज्वेलरी शॉप में दो युवती ज्वेलरी लेने के बहाने अंदर घुसी और सामने बैठे ज्वेलर शॉप के मालिक पर बैग से स्प्रे निकालकर छिड़काव कर दिया। इसके बाद दुकान के अंदर मौजूद व्यक्ति को घुटन होने लगी। वह शोर मचाते हुए बाहर भागे। इतने में वहां भीड़ जमा हो गई।

दुकान के अंदर मौजूद दोनों युवती को एक महिला ने बाल खींचकर बाहर निकाला। इतने में ही युवती अचेत होकर शॉप के बाहर सड़क पर गिर पड़ी, जबकि दूसरी खड़ी रही। लोगों ने पूछताछ के बाद दोनों युवतियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्राहक बनकर घुसी लड़कियां

दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि दो लड़की टॉप्स दिखाने के लिए बोली। मैं टॉप्स दिखा ही रहा था, इतने मेरे मुंह पर स्प्रे मारकर टॉप्स लेकर भागने की कोशिश की। मैं शोर करते हुए दुकान से बाहर भागकर आया। लोग आवाज सुनकर आ गए। मेरी दुकान का शीशा सब टूट गया,  बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। दोनों युवतियों को दीघा थाने पर लाया गया जहां उनसे पूछताछ की गयी।

पुलिस की जांच जारी

दीघा थानेदार अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार के ऊपर दोनों युवतियों ने घुसकर स्प्रे किया। तब तक दुकानदार ने शटर बाहर से बंद कर दिया। फिलहाल दुकानदार थाने पर आए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की छानबीन जारी है। पकड़ी गई लड़कियों में एक नाबालिग बताई जा रही है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं, जिनमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि पकड़ी गई लड़कियां किसी गिरोहा का हिस्सा हैं या उन्होंने खुद ही लूट की योजना बनाई थी और ऐसा करने की पीछे वजह क्या थी।

यह भी पढ़ें-

अफसरों के साथ मिलकर BPSC एग्जाम में धांधली, बायोमैट्रिक्स में गड़बड़ी कर प्रॉक्सी कैंडिडेट्स से दिलाई परीक्षा; पढ़ें पेपर लीक को कैसे दिया अंजाम

लालू यादव के बर्थडे पर लौंडा नाच पर विवाद, जदयू नेता ने कहा- 'मर्द को लौंडा बनाकर, साड़ी पहनवा कर नचाना उनकी पुरानी आदत'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।