1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लालू यादव के बर्थडे पर लौंडा नाच पर विवाद, जदयू नेता ने कहा- 'मर्द को लौंडा बनाकर, साड़ी पहनवा कर नचाना उनकी पुरानी आदत'

लालू यादव के बर्थडे पर लौंडा नाच पर विवाद, जदयू नेता ने कहा- 'मर्द को लौंडा बनाकर, साड़ी पहनवा कर नचाना उनकी पुरानी आदत'

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 12, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 11:58 pm IST

राजद प्रमुख लालू यादव के बर्थडे पर लौंडा नाच और राबड़ी देवी द्वारा गायक को गिफ्ट में हीरे के कंगन दिए जाने पर विवाद शुरू हो गया है। जदयू नेता ने कहा है कि मर्द को लौंडा बनाकर, साड़ी पहनवा कर नचाना लालू यादव की पुरानी आदत है।

lalu yadav birthday londa dance diamond bangle- India TV Hindi
लालू आवास पर लौंडा नाच के आयोजन पर विवाद। Image Source : REPORTER

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन 11 जून को मनाया गया। इस मौके पर जहां दिन भर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही, उनके लिए भोज का आयोजन किया गया। वहीं रात में लोक कलाकारों और भोजपुरी गायकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर ये आयोजन किया गया था। इस दौरान लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, परिवार के अन्य सदस्यों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि, जानकारी के अनुसार, इस मौके पर लौंडा नाच का भी आयोजन कराया जिसपर अब विवाद खड़ा हो गया है।

हीरे का कंगन भी बना विवाद की वजह

सामने आई जानकारी के अनुसार, लालू यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया ने अपनी प्रस्तुति दी। जब गायक छोटू छलिया लालू यादव के पोते इराज को लेकर गीत प्रस्तुत कर रहे थे, तब वह गाते-गाते राबड़ी देवी के पास पहुंच गए। छोटू छलिया की प्रस्तुति से प्रभावित राबड़ी देवी ने अपने हाथ में पहना हुआ हीरे का कंगन उतारकर उन्हें भेंट कर दिया। राबड़ी देवी के इस उपहार को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।

जेडीयू के मंत्री ने क्या कहा?

जेडीयू के नेता और बिहार सरकार में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने लालू आवास पर हुए लौंडा नाच के आयोजन और गायक को डायमंड का कंगन दिए जाने को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा है। भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा- "लालू यादव की तो यह पुरानी आदत है। मर्द को लौंडा बनाकर साड़ी पहनवा कर नचाते हैं। जब सत्ता में थे 90 के दशक में, तो यही उनकी कार्यशैली थी, उसमें थोड़े ही न कोई परिवर्तन होगा। डायमंड का कंगन दे दिए, पूरा राज दे देते। कंगन कहां से लाये यह तो जांच का विषय है। लालू जी के पास घोटाले वाले 950 करोड़ रुपए हैं, वही पैसा अभी नाती-पोते पर लुटाते हैं।"

तेजस्वी यादव पर भी निशाना?

वहीं, नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री निशांत की डिग्री को लेकर तेजस्वी यादव के सवाल पर भी भगवान सिंह कुशवाहा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "चुनावी हलफनामे में जो दिया जाता है वह सही होता है, पहले तेजस्वी बताएं ना कि 75 से 25 पर कैसे आ गए?"

ये भी पढ़ें- 'आज आपके जन्मदिन पर बस इतना कहना चाहती हूं', लालू यादव के बर्थडे पर बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा

बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव को फोन पर मिली धमकी, अपशब्दों का किया इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।