1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Political News: बिहार के युवाओं से तेजस्वी का वादा, 1 महीने के अंदर मिलेंगी बंपर सरकारी नौकरियां

Bihar Political News: बिहार के युवाओं से तेजस्वी का वादा, 1 महीने के अंदर मिलेंगी बंपर सरकारी नौकरियां

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 10, 2022 10:02 pm IST,  Updated : Aug 11, 2022 06:24 am IST

Bihar Political News: बिहार की राजनीति में फिर से एक बड़ा उलटफेर हुआ है। नीतीश कुमार ने NDA से गठबंधन तोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई है। बिहार के नए गठबंधन सरकार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया है तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई है।

Tej Pratap Yadav And Tejasavi Yadav- India TV Hindi
Tej Pratap Yadav And Tejasavi Yadav Image Source : PTI

Highlights

  • चुनावी वादे को पूरा करने की कोशिश में जुटे तेजस्वी यादव
  • 1 महीने के अंदर बिहार में बंपर सरकारी नौकरियां निकलेंगी

Bihar Political News: बिहार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राजद के चुनावी वादे को पूरा करने की कोशिश में तेजस्वी यादव जुट गए हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले एक महीने के अंदर प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां निकलेंगी। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक महीने के अंदर बिहार के युवाओं को बंपर सरकारी नौकरियां मिलेंगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि रोजगार के क्षेत्र में ऐसा कदम उठाएंगें जो पहले किसी राज्य में नहीं हुआ होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात भी कर ली है। उल्लेखनीय है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने लोगों से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तब 10 लाख लोगों को नौकरियां दी जाएंगी। 

सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी को याद दिलाए उनके वादे

इधर, भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने भी तेजस्वी के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि तेजस्वी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि 15 वर्ष के NDA के शासनकाल में रिक्त पड़े 4.50 लाख पद भरे जाएंगें और 5.50 लाख स्थायी पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अलावे बिहार के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने यह भी वादा किया था कि आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका का मानदेय दोगुना किया जाएगा तथा समान काम के बदले समान वेतन लागू किया जाएगा। मोदी ने कहा कि तेजस्वी को वादे याद करा रहा हूं और आगे भी रोज-रोज इसका स्मरण कराते रहूंगा। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नई सरकार में तेजस्वी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।