1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar: प्रशांत किशोर ने बोला तेजस्वी पर हमला, कहा: '9 वीं पास को चपरासी की नौकरी नहीं मिलती, लालू के बेटे हैं इसलिए उपमुख्यमंत्री'

Bihar: प्रशांत किशोर ने बोला तेजस्वी पर हमला, कहा: '9 वीं पास को चपरासी की नौकरी नहीं मिलती, लालू के बेटे हैं इसलिए उपमुख्यमंत्री'

 Published : Oct 08, 2022 11:14 am IST,  Updated : Oct 08, 2022 11:14 am IST

Bihar: प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं और लोगों से जनसंवाद करते हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से 2 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

Prashant Kishor- India TV Hindi
Prashant Kishor Image Source : PTI

Bihar: बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी जनसुराज पदयात्रा पर हैं। इस दौरान वे गांव-गांव जाकर जमीन से जुड़े लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

'लालू जी का लड़का 9वीं पास है और वो बन रहा है मुख्यमंत्री'

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा, लालू जी का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री है, अगर आपका बच्चा 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी? प्रशांत किशोर ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा- "लालू जी का लड़का नौवीं पास है और वो बन रहा है मुख्यमंत्री। आपका लड़का नौवीं पास रहे तो उसको चपरासी की भी नौकरी मिलती है क्या। बताइए जरा। मिलना चाहिए कि नहीं। जिसके पापा विधायक, जिसके बाबूजी मंत्री-मुख्यमंत्री, और वो नौवीं फेल भी रहे तो उसको नौकरी मिल जाती है। और वो राजा बनकर रहता है। ये बदलना चाहिए कि नहीं।"

साथ ही उन्होंने पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि 6 महीने से 1 साल के भीतर वैसे सभी युवाओं को बिहार वापस लाने का प्रयास करेंगे जो रोजगार के अभाव में परिवार से दूर रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली-मुंबई में काम करते हैं।

जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं प्रशांत किशोर 

उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से पीके पदयात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं और लोगों से जनसंवाद करते हैं। प्रशांत किशोर इस यात्रा के दौरान 3500 किमी का सफर तय करने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।