1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: कोर्ट परिसर में पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

बिहार: कोर्ट परिसर में पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Mar 28, 2023 09:34 pm IST,  Updated : Mar 28, 2023 09:34 pm IST

घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल एवं पांच खोखे भी बरामद किए गए हैं। इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

बिहार के सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को पेशी के लिए लाए गए एक कैदी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी और बनगांव थाना क्षेत्र निवासी प्रभाकर कुमार को पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय लाया गया गया था। इसी दौरान न्यायालय परिसर में ही अज्ञात अपराधियों ने कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मृतक पर कई मामले दर्ज थे

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान आलोक कुमार के रूप में की गई है। इसके पास से एक कट्टा और गोली भी बरामद किया गया है। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व उदय यदुवंशी की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी प्रभाकर कुमार बनाया गया था। मृतक पर अन्य मामले भी दर्ज हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस

आरोप है कि इसी को लेकर मंगलवार को पेशी के दौरान उदय यदुवंशी के छोटे भाई विवेक यदुवंशी के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल एवं पांच खोखे भी बरामद किए गए हैं। इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।