1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bodh Gaya News: जिससे प्यार किया उसे ही कॉलगर्ल बना डाला, जानिए सिरफिरे आशिक की करतूत

Bodh Gaya News: जिससे प्यार किया उसे ही कॉलगर्ल बना डाला, जानिए सिरफिरे आशिक की करतूत

 Published : Jun 06, 2022 11:17 am IST,  Updated : Jun 06, 2022 11:17 am IST

Bodh Gaya News: बोधगया में एक शख्स ने पहले एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

Bodh Gaya News:- India TV Hindi
Bodh Gaya News: Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया
  • अश्लील वीडियो के दम पर कॉलगर्ल बनाया
  • शादी के बाद भी युवती को कर रहा था परेशान

Bodh Gaya News: सिरफिरे आशिक तो कई देखें हैं, लेकिन एक प्रेमी सिरफिरा ऐसा निकला जिसने अपनी प्रेमिका को ही कॉलगर्ल बना डाला। यह शख्स शादीशुदा है और इसने प्रेमजाल में फंसाकर युवती से पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानिए पूरा मामला क्या है।

पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया

बोधगया में एक शख्स ने पहले एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं उसने लड़की को वीडियो की धमकी देकर कॉलगर्ल भी बना दिया। 

अश्लील वीडियो के दम पर कॉलगर्ल बनाया

आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो के दम पर उसे कॉलगर्ल बनाया। वह यहां तक भी नहीं रुका, उस लड़की को पटना व मुंबई सहित देश की अन्य जगहों पर भी कॉलगर्ल बनाकर भेजने लगा। पीड़ित युवती ने कहा कि जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है तो वह उससे दूरी बनाने लगी। 

लेकिन आरोपी अश्लील वीडियो के दम पर कई साल तक परेशान करता रहा। 

शादी के बाद भी युवती को कर रहा था परेशान

यहां तक कि शादी भी नहीं होने दे रहा था। जब लड़की की शादी हो गई तो उसके बाद भी उसे परेशान किया जाता रहा। ऐसे में रविवार को इन चीजों से परेशान होकर लड़की ने होटल में ही बवाल मचाना शुरू कर दिया।

 प्रेमिका ने मचाया बवाल, तो हो गई शख्स की पिटाई

उसने बोधगया के होटल में बवाल मचाकर प्रेमी को पकड़वा दिया। इस दौरान लोगों ने उस शख्स की जमकर पिटाई की, फिर पुलिस के सुपूर्द कर दिया था। बताया जाता है कि आरोपी प्रेमी बोधगया के ही चेरकी का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।