1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से हुए बाहर, चोट की वजह से बचे हुए सीजन में नहीं लेंगे हिस्सा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से हुए बाहर, चोट की वजह से बचे हुए सीजन में नहीं लेंगे हिस्सा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 29, 2026 02:50 pm IST,  Updated : Sep 16, 2026 11:04 am IST

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा शेष सत्र से बाहर रहेंगे। वह अगले महीने से होने वाले एशियाई खेल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : AP

भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने चोट की वजह से इस साल के बाकी बचे सभी मैचों से नाम वापस ले लिया है। वे अगले महीने होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एशियन गेम्स में उनसे गोल्ड मेडल की बड़ी उम्मीद थी, इसलिए उनका बाहर होना भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की जानकारी दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में नीरज चोपड़ा ने क्या लिखा?

नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एशियन गेम्स से बाहर होने की बात कही है। चोपड़ा ने कन्फर्म किया कि चोट के कारण उन्हें और उनकी टीम को अपना सीजन यहीं खत्म करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि दुर्भाग्य से इसके कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने में लिगामेंट फट गया। अपने डॉक्टर और टीम से बातचीत के बाद, हमने तय किया है कि मैं इस सीजन के बाकी इवेंट्स में हिस्सा नहीं लूंगा।

डायमंड लीग फाइनल्स में जगह बना चुके थे नीरज

नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को ही बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर डायमंड लीग फाइनल्स में अपनी जगह बनाई थी और उनके नाम के आगे क्वालिफाई होने का 'Q' मार्क भी लग गया था। ज्यूरिख में हुए मैच में न खेलने के बावजूद वे फाइनल्स की रेस में आगे रहे। लेकिन फाइनल में जगह बनाने के अगले ही दिन उन्होंने बाकी बचे सभी टूर्नामेंट्स से हटने का फैसला किया। उनका ये फैसला फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा।

डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने हासिल किए थे 12 पॉइंट्स

इस साल नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के दोहा और लुसाने मुकाबलों में खेलकर कुल 12 पॉइंट्स कमाए थे। स्विट्जरलैंड के लुसाने में हुए मैच में उन्होंने इस सीजन का अपना सबसे बेहतरीन 88.05 मीटर का थ्रो फेंका, फिर भी वे महज 9 सेंटीमीटर के अंतर से पहले नंबर पर आने से चूक गए और दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले 2026 में उन्होंने दोहा डायमंड लीग (चौथा स्थान) और कॉमनवेल्थ गेम्स (दूसरा स्थान) में भाग लिया था। दोनों टूर्नामेंट में वे 86 मीटर की दूरी भी तय नहीं कर पाए थे।

यह भी पढ़ें

आर प्रज्ञाननंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले बने पहले भारतीय

हॉकी वर्ल्ड कप में बेल्जियम से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, 8वें स्थान पर समाप्त हुआ टीम इंडिया का सफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।