1. Hindi News
  2. बिहार
  3. समस्तीपुर में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, मजदूर की मौत, तीन की हालत नाजुक

समस्तीपुर में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, मजदूर की मौत, तीन की हालत नाजुक

 Published : Jan 15, 2025 03:22 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 06:47 pm IST

समस्तीपुर में एल्यूमीनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।

समस्तीपुर में फैक्ट्री का ब्यालर फटने से बड़ा हादसा- India TV Hindi
समस्तीपुर में फैक्ट्री का ब्यालर फटने से बड़ा हादसा Image Source : INDIA TV

समस्तीपुर: समस्तीपुर के पूसा रोड स्थित वैनी थाना क्षेत्र में अल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में कुल तीन मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जबकि मृतक मजदूर का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बॉयलर फटने की घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास अफरा तफरी मच गई। 

हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन के लोग फरार

हालांकि सभी मजदूर आसपास के जिले का बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद से फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े सभी लोग फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों का बताना है कि लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना फैक्ट्री है जहां एल्युमिनियम के बर्तन और समान बनाए जा रहे है थे। आज दोपहर जोरदार आवाज से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

बॉयलर हिट होने से फटा

वही इस घटना को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार सिंह का बताना है कि एल्यूमीनियम की फैक्ट्री थी जहां मजदूर काम कर रहे थे। बॉयलर हिट हो जाने की वजह से फट गया। इसमें एक की मौत घटना के समय ही हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रबंधन का कोई शख्स घटनास्थल पर नहीं मिला।

मलबे में तब्दील हो गई दीवारें 

बॉयलर फटने के बाद कंपनी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पर बॉयलर फटा है वह जगह मलबे में तब्दील हो गई। मलबे में कुछ दबे लोगों को भी देखा जा सकता है। हालांकि मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है और लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी तक एक मजदूर की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज चल रहा है। 

रिपोर्ट- संजीव नैपुरी, समस्तीपुर 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।