1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI की टीम, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में एक्शन

पटना में राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI की टीम, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में एक्शन

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 06, 2023 11:05 am IST,  Updated : Mar 06, 2023 11:15 am IST

सीबीआई की टीम इस समय राबड़ी देवी के घर पर रेड कर रही है। उनके बेटे तेजस्वी यादव इस समय विधानसभा में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI की ये कार्रवाई है।

rabri devi- India TV Hindi
राबड़ी देवी Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां  RJD नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर CBI की टीम पहुंची है। सीबीआई की टीम इस समय राबड़ी देवी के घर पर रेड कर रही है। उनके बेटे तेजस्वी यादव इस समय विधानसभा में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI की ये कार्रवाई है।

जांच में जुटी CBI टीम

पूरा मामला तब सामने आया जब विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला था। इसी दौरान जानकारी मिली की राबड़ी आवास पर सीबीआई की कई गाड़ियां पहुंची, अधिकारी में जांच में जुटे हुए हैं। कई सुरक्षाकर्मी भी हैं जो भी आवास में जमे हुए हैं। आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह भी पहुंचे हैं।

लालू, राबड़ी समेत 14 आरोपियों को समन जारी
इससे पहले IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। ये समन ऐसे वक्त पर जारी हुआ है, जब लालू सिंगापुर से हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करवाकर देश लौटे हैं।

बता दें कि राबड़ी देवी बिहार की मुख्‍यमंत्री रह चुकी हैं। लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद उन्‍होंने बिहार की कमान संभाली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।