1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप को मिली वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी, बिहार चुनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

तेज प्रताप को मिली वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी, बिहार चुनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 08, 2025 09:50 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 10:56 pm IST

बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने Y-Plus कैटेगरी की सुरक्षा दी है।

 जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव। फाइल Image Source : PTI

नई दिल्लीः बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्र के आदेश के बाद अब सीआरपीएफ तेज प्रताप को सुरक्षा कवर देगी। सुरक्षा एजेंसियों ने अभी हाल में ही तेज प्रताप की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद तेज प्रताप को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया। 

तेज प्रताप ने की थी सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से अपनी निजी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त है।

दुलार चंद यादव की हत्या के बाद जताई थी सुरक्षा की चिंता

तेज प्रताप ने मोकामा में दुलार चंद यादव हत्या के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। मोकामा की घटना का जिक्र करते हुए, तेज प्रताप ने आशंका जताई कि राज्य में हत्या, गोलीबारी और अन्य अपराधों की बढ़ती घटनाएं न केवल जनता के लिए, बल्कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए भी खतरा हैं। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। इसलिए केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन को उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी चाहिए ताकि वे बिना किसी डर के चुनाव प्रचार कर सकें।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा था कि बिहार के मौजूदा हालात आप देख ही सकते हैं। एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं। कोई नहीं जानता कि कब और कहां कोई दुश्मन सामने आ जाए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।