1. Hindi News
  2. बिहार
  3. समस्तीपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, रेड के दौरान पंचायत सचिव फरार

समस्तीपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, रेड के दौरान पंचायत सचिव फरार

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 11, 2026 10:38 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:45 am IST

सतर्कता जांच ब्यूरो (VIB) ने समस्तीपुर जिले की राजचक बहाउद्दीन ग्राम पंचायत के मुखिया को एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

निगरानी के हत्थे चढ़ा मुखिया- India TV Hindi
निगरानी के हत्थे चढ़ा मुखिया Image Source : REPORTER

बिहार के समस्तीपुर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, एक शिक्षक से निलंबन मुक्त कराने के नाम पर कुल 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। 

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों को सत्य पाए जाने पर जाल बिछाया। इसी क्रम में शिक्षक से 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मुखिया सिया राम राय को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद पंचायत सचिव फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। 

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में आवेदक शिक्षक अब्दुल मन्नान का बताना है कि वह प्राइमरी स्कूल चकबहाउद्दीन मोहन वार्ड 7 दलसिंहसराय में पदस्थापित थे । 2024 में उन पर एक एससी-एसटी और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे निलंबित किया गया था हालांकि 2025 में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया था की मुखिया निलंबन वापस करें लेकिन मुखिया के द्वारा निलंबन वापस करने के लिए पांच लाख की मांग की जाने लगी इसके साथ ही पंचायत सचिव भी रुपए की मांग करने लगे। जिस कारण तंग होकर उसने निगरानी की शरण ली।

छापेमारी के दौरान पंचायत सचिव मौके से फरार 

योजना के अनुसार, इन्होंने तय राशी से कम 1 लाख 20 हजार रुपए देने के लिए अपने दुकान दलसिंहसराय गुदरी रोड पर बुलाया। इसके अलावा पंचायत सचिव के लिए 20 हजार भी अलग से दिया गया था। राशि देने के तुरंत बाद ही निगरानी की टीम मौके पर पहुंची और मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पंचायत सचिव मौके से फरार हो गया। जिसकी निगरानी की टीम अभी तलाश कर रही है।

निगरानी डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि शिक्षक मन्नान की ओर से निगरानी में शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच की गई मामले की सत्यता पाई गई। इसके बाद निगरानी ने योजना अनुसार मुखिया को राशि देने के लिए बुलाया इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस दौरान पंचायत सचिव अजीत कुमार मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट-  सुनील कुमार

ये भी पढ़ेंः 'आज आपके जन्मदिन पर बस इतना कहना चाहती हूं', लालू यादव के बर्थडे पर बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा

UKG छात्र का खौफनाक मर्डर: स्कूल संचालक की पत्नी से टीचर का अफेयर, आपत्तिजनक हालत में देखा तो मारकर फांसी पर लटका दिया

 

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।