Sunday, January 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चिराग पासवान का एक मजेदार वीडियो आया सामने, रिश्तेदारों ने मां के सामने किया कुछ यूं मजाक

चिराग पासवान का एक मजेदार वीडियो आया सामने, रिश्तेदारों ने मां के सामने किया कुछ यूं मजाक

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चिराग पासवान दुल्हन को हल्दी चढ़ाया। रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवाई और फिर हल्दी के कार्यक्रम से लौट गए।

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
Published : Apr 30, 2025 11:53 am IST, Updated : Apr 30, 2025 12:08 pm IST
 सोनपुर में...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोनपुर में रिश्तेदारों के साथ चिराग पासवान

हाजीपुरः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान करीब 42 साल के हो गए हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं किए हैं। चिराग पासवान शादी कब करेंगे यह तो पता नहीं लेकिन मजाक-मजाक में उनके रिश्तेदारों ने उनकी मां के सामने ही केंद्रीय मंत्री को हल्दी लगाया और दही का टीका लगाकर शुभ किया। इसका वीडियो भी वीडियो हो रहा है।

मां के साथ रिश्तेदार के घर पहुंचे चिराग पासवान

दरअसल, सोनपुर के बरबट्टा गांव में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मां रीना पासवान के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां चिराग पासवान के जीजा  मृणाल पासवान की भांजी प्रतीक्ता प्रकाश जूही की शादी से पहले हल्दी और मटकोर का कार्यक्रम था। प्रतीक्ता प्रकाश जूही की हल्दी रस्म के दौरान चिराग पासवान को भी उनके रिश्तेदार और महिलाओं ने हल्दी लगाया और दही का टीका लगाया। यह सब मजाक में किया गया। वायरल हो रहे वीडियो में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से महिलाएं हंसी-मजाक करते देखी जा सकती हैं।

चिराग पासवान के साथ महिलाओं ने किया मजाक

हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का-लड़की को हल्दी लगाकर शुभ किया जाता है। इसे हल्दी रस्म भी कहते हैं। हल्दी सौभाग्य का प्रतीक होता है और बुरी नजरों से भी बचता है। ऐसा भी माना जाता है कि कुंवारे लड़का-लड़की को हल्दी लगाने से जल्द शादी भी हो जाती है। शादी के माहौल में महिलाएं कुमार लड़के लड़कियों को हल्दी और दही लगाकर मजाक भी करते हैं। ठीक ऐसा ही मजाक हो गया 42 वर्ष से कुंवारे रह रहे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ। 

 सोनपुर में रिश्तेदारों के साथ चिराग पासवान

Image Source : X@LJP4INDIA
सोनपुर में रिश्तेदारों के साथ चिराग पासवान

चिराग पासवान बचने की करते रहे कोशिश

रिश्तेदार के शादी समारोह में पहुंचे चिराग पासवान को भी महिलाओं ने हल्दी लगाया और दही का टीका किया है। ताकि जल्द से जल्द चिराग पासवान की भी शादी हो। हालांकि इस दौरान चिराग पासवान अपने आप को बचाने का कोशिश भी रहे लेकिन मां के सामने खड़े चिराग पासवान ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। महिलाओं के साथ लेकिन चिराग पासवान के साथ महिलाएं मजाक करती है हल्दी और दही लगती है हंसी मजाक करती हैं।

यहां देखें वीडियो

आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के शादी को लेकर कई बार सवाल पूछे जा चुके हैं। चिराग पासवान के नाते रिश्तेदार भी यह समझ चुके हैं कि अब चिराग पासवान की उम्र हो चुकी है शादी हो जाना चाहिए।   

रिपोर्ट- राजा बाबू

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement