1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में पिछले 24 घंटे में 116 पॉजिटिव मामले आए, संक्रमितों की कुल संख्या 1495 हुई

बिहार में पिछले 24 घंटे में 116 पॉजिटिव मामले आए, संक्रमितों की कुल संख्या 1495 हुई

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : May 19, 2020 07:19 pm IST,  Updated : May 19, 2020 07:19 pm IST

 बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 116 पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 1495 हो गई है। 

बिहार में पिछले 24 घंटे में 116 पॉजिटिव मामले आए, संक्रमितों की कुल संख्या 1495 हुई- India TV Hindi
बिहार में पिछले 24 घंटे में 116 पॉजिटिव मामले आए, संक्रमितों की कुल संख्या 1495 हुई Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 116 पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 1495 हो गई है। पिछले 24 घंटे में  2007 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें 5.77 फीसदी की दर से 116 पोजिटिव केस मिले हैं। इनमें ज्यादातर सैंपल प्रवासियों के लिए गए हैं।

बिहार में अभी तक कुल 50563 लोगों का टेस्ट हुआ है जिसमें 2.95 फीसदी की दर से 1495 पॉजिटिव मामले सामने आए है। 3 मई के बाद अभी तक 753 प्रवासी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली से आ रहे लोगों में संक्रमण मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक बिहार में कुल 198 कंटेन्मेंट जोन हैं जिसके अंतर्गत 1764 वार्ड शामिल हैं और 7 लाख 35 हजार घर हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण का डबलिंग रेट 8 दिन है, जो समय के साथ घटता-बढ़ता है। बिहार में आज कुल 60 ट्रेनें पहुंच रही हैं जबकि कल 66 ट्रेनों से एक लाख लोग आनेवाले हैं। अभी तक जितनी ट्रेनों की प्लानिंग हो चुकी है उसके अनुसार 26 मई तक करीब 8 लाख लोगों को आना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।