1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: Lockdown के दौरान अन्य राज्यों से आए संक्रमितों की संख्या 36 हुई

बिहार: Lockdown के दौरान अन्य राज्यों से आए संक्रमितों की संख्या 36 हुई

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Apr 28, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 09:29 pm IST

बिहार में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आये लोगों के संक्रमित होने का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया। डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने यह जानकारी दी है।

बिहार: Lockdown के दौरान अन्य राज्यों से आए संक्रमितों की संख्या 36 हुई- India TV Hindi
बिहार: Lockdown के दौरान अन्य राज्यों से आए संक्रमितों की संख्या 36 हुई (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पटना: बिहार में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आये लोगों के संक्रमित होने का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया। डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रदेश में वापस लौटे। इन लोगों को पूरी निगरानी में क्वॉरंटीन करके रखा गया। 

उन्होंने जिलावार विवरण देते हुए बताया कि बाहर से आए लोगों में संक्रमण के मामले इस प्रकार हैं। भागलपुर- 1, बांका- 2, औरंगाबाद- 5, अरवल- 4, सारण- 1,  भोजपुर- 1, शिवहर- 1, पूर्वी चंपारण- 4, गया-1, पटना-5, मधुबनी- 5, गोपालगंज- 4, दरभंगा- 1, पूर्णिया- 1 

इसी प्रेस कांफ्रेंस में ये भी जानकारी दी गयी कि बिहार में पिछले कुछ दिनों में केस बढ़ने की वजह ये है कि पोजिटिव मिल रहे मरीजों के नजदीकी और सोशल कांटेक्ट को 24 घंटे के अंदर बहुत तेजी से ढूंढा जा रहा है और सबों का टेस्ट कराया जा रहा है। इसके अलावा बाहर से आये लोगों की वजह से भी संख्या बढ़ी है। 

स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार कि अब तक बिहार में बाहर से आये 36 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार में 31 कोरोना के केस मिले हैं। राज्य में अब तक 19851 टेस्ट हुए हैं। इन टेस्ट रिपोर्ट में 359 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, 64 ठीक हो गए, 293 अभी एक्टिव हैं। बिहार के कुल 25 जिले कोरोना से प्रभावित हैं। राज्य में अबतक 75 लाख घरों का सर्वेक्षण हो चुका है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।