1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में Coronavirus के कुल 989 मामले, 411 हो चुके हैं ठीक, 552 एक्टिव मरीज

बिहार में Coronavirus के कुल 989 मामले, 411 हो चुके हैं ठीक, 552 एक्टिव मरीज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 08:17 pm IST,  Updated : May 14, 2020 10:57 pm IST

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। संक्रमण से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 989 हो गई है।

बिहार में Coronavirus के कुल 970 मामले, 411 हो चुके हैं ठीक, 552 एक्टिव मरीज- India TV Hindi
बिहार में Coronavirus के कुल 970 मामले, 411 हो चुके हैं ठीक, 552 एक्टिव मरीज Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 989 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो नये मामले सामने आए हैं, उनमें पूर्णिया के नौ, लखीसराय के छह, जहानाबाद के पांच, खगडिया के चार, मुजफ्फरपुर, बांका एवं नालंदा में तीन-तीन शेखपुरा के दो और नवादा का एक मामला शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है। बिहार के सभी 38 जिले कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 122, पटना में 89, रोहतास में 75, नालंदा में 66, बक्सर में 59, बेगूसराय में 47, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगड़िया में 34, भोजपुर में 28, पश्चिम चंपारण में 27, जहानाबाद में 26, नवादा में 25, गोपालगंज में 24, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में 18—18, औरंगाबाद में 16, पूर्वी चंपारण में 15, पूर्णिया में 13, कटिहार, अरवल, शेखपुरा एवं लखीसराय में 12—12, बांका में 14, समस्तीपुर में 11, सहरसा और सारण में 10-10, मधेपुरा और किशनगंज में नौ-नौ, गया और सुपौल में आठ-आठ, सीतामढी सात, अररिया और वैशाली चार-चार, शिवहर में तीन तथा जमुई में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के लिए 40,782 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 411लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।