1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दरभंगा: 655 मतदाताओं के दो-दो EIPC नंबर, बीजेपी बीएलए ने चुनाव अधिकारी को सौंपी लिस्ट

दरभंगा: 655 मतदाताओं के दो-दो EIPC नंबर, बीजेपी बीएलए ने चुनाव अधिकारी को सौंपी लिस्ट

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 15, 2025 01:08 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 01:10 pm IST

दरभंगा के बीएलए ने चुनाव आयोग को 655 ऐसे लोगों की लिस्ट दी है, जिनके नाम दो अलग-अलग जगहों से मतदाता के रूप में दर्ज हैं। इन लोगों को दो अलग-अलग एपिक नंबर मिले हुए हैं। ऐसे में सूची में सुधार करने की बात कही गई है।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बीच जमकर घमासान मचा हुआ है। एनडीए और विपक्षी दल में शामिल नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के नेता चुनाव आयोग पर भी मिलीभगत के आरोप लगा रहे हैं और कई खुलासे भी कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक बीएलए ने चुनाव आयोग को 655 लोगों की लिस्ट सौंपी है, जो एक से ज्यादा जगहों पर मतदाता हैं। बीएलए की तरफ से कहा गया है कि चुनाव आयोग पूरे मामले की जांच कर मतदाता सूची में सुधार करे।

Voter
Image Source : ECI/SCREENGRAB2 एपिक नंबर वाले वोटर

दरभंगा से भाजपा के सदर बीएलए लक्ष्मण कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर 655 ऐसे मुस्लिम मतदाताओं की सूची सौंपी है, जिनके दो अलग-अलग जगह पर एपिक नंबर हैं और इसे मतदाता सूची से हटाकर कार्रवाई की मांग की है। बीएलए ने सभी प्रमाण के साथ सूची भी निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी है।

बीएलए की मांग

भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा सदर विधानसभा से बीएलए लक्ष्मण कुमार ने मतदाता सूची से दोहरी प्रविष्टि हटाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा "मैं लक्ष्मण कुमार (भारतीय जनता पार्टी) BLA-1 के पद पर हूं। हमारे दरभंगा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अनेकों नाम हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दो या दो से अधिक जगह पर मतदाता सूची पर अंकित है। दोहरी प्रविष्टि का विवरण इस आवेदन के साथ संलग्नः है। कुल मतदाता जो इस लिस्ट में सम्मलित है उसकी कुल संख्या 655 है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में केवल एक बार रहना चाहिए। अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त मतदाता का नाम, जो दोहरी प्रविष्टि में है, नियम अनुसार एक प्रविष्टि को हटाने की कृपा करें।"

Voter
Image Source : ECI/SCREENGRAB2 एपिक नंबर वाले वोटर

उम्र में भी गड़बड़ी

वोटर लिस्ट में मोहम्मद मुन्ना का नाम दो बार दर्ज है। एक बार उनकी उम्र 55 साल दिखाई गई है। वहीं, दूसरी बार उनकी उम्र 60 साल बताई गई है। एक जगह उनका एपिक नंबर IAG2986040 है। वहीं, दूसरी जगह पर उनका एपिक नंबर IAG1750942 है। ऐसे ही शबनम प्रवीण का नाम भी वोटर लिस्ट में दो बार है। उनका एपिक नंबर IAG2619237 और IAG2644052 है।

Voter
Image Source : ECI/SCREENGRAB2 एपिक नंबर वाले वोटर

(दरभंगा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

https://getapi.indiatvnews.com/doc/dublicatevoters.pdf

यह भी पढ़ें-

बिहार में 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों का होगा गठन, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा दिल्ली दंगों का आरोपी! शरजील इमाम के नाम की चर्चा तेज, नुककड़ सभाओं के जरिए कुछ लोग बना रहे माहौल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।