1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के जमुई में विधायक के सामने भिड़े DDC और इंजीनियर, जलजमाव का निरीक्षण करने के दौरान तू-तू-मैं-मैं, देखें- वीडियो

बिहार के जमुई में विधायक के सामने भिड़े DDC और इंजीनियर, जलजमाव का निरीक्षण करने के दौरान तू-तू-मैं-मैं, देखें- वीडियो

 Published : Aug 29, 2024 09:39 am IST,  Updated : Aug 29, 2024 09:46 am IST

विधायक श्रेयशी सिंह ने तुरंत हस्तक्षेप किया और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य कुमार को कहा कि वरीय अधिकारी से कैसे बात की जाती है पता नहीं है क्या। लेकिन तब तक दोनों के बीच काफी हद तक जुबान चल चुकी थी।

विधायक के सामने बहस करते DDC और इंजीनियर- India TV Hindi
विधायक के सामने बहस करते DDC और इंजीनियर Image Source : INDIA TV

जमुईः बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत मांगोबंदर में पदाधिकारियों के साथ जमुई विधायक श्रेयशी सिंह जलजमाव का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां पर विधायक के सामने ही जिले के दो पदाधिकारी भिड़ गए और जमकर बहस शुरू हो गई। विधायक के सामने ही डीडीसी और  जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आपस में तू-तू- मैं-मैं करने लगे। जलजमाव के निरीक्षण के दौरान दोनों के बीच बहस हुई और बात धमकी तक पहुंच गई। 

दोनों पदाधिकारियों ने इस तरह की बातें हुई

दोनों पदाधिकारियों के बीच बहस का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सुना जा रहा है कि इस तरीके से आप मत बोलिए। तुम्हारा लैंग्वेज ठीक नहीं है। आपका ठीक है क्या.....तुम यहां रहते ही नहीं हो, तुम्हारा तो अलग ही प्रोब्लम है। चिठ्ठी डिपार्टमेंट को दीजिएगा कि हमको दीजिएगा। तुमको आने में एक सप्ताह लग गया। तुम्हारा नंबर भी नहीं है। इस तरह की बातें जमुई के उप-विकास आयुक्त सुमित कुमार और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य कुमार के बीच होती रही।

 श्रेयसी सिंह जलजमाव का निरीक्षण करने पहुंची थी

 दरअसल विधायक श्रेयसी सिंह बुघवार को खैरा प्रखंड के मांगोबंदर में जल जमाव का निरीक्षण करने पहुंची थीं। श्रेयसी सिंह के निर्देश पर जमुई के उप-विकास आयुक्त सुमित कुमार और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य कुमार भी वहां पहुंचे थे। जलजमाव की समस्या कैसे दूर हो इसको लेकर विधायक दोनों पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर रही थीं। इससे पहले विधायक ने पूरे इलाके में जल जमाव का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और समस्या का समाधान कैसे हो इसके लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

विधायक ने लगाई फटकार

इसी दौरान दोनों अधिकारियों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। विधायक ने तुरंत हस्तक्षेप किया और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य कुमार को कहा कि वरीय अधिकारी से कैसे बात की जाती है पता नहीं है क्या। लेकिन तब तक दोनों के बीच काफी हद तक जुबान चल चुकी थी।

रिपोर्ट- मो. अंजुम आलम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।