1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बगहा में दहेज हत्या का आरोप, बेड पर मिला शव, 2 महीने पहले हुई थी शादी

बगहा में दहेज हत्या का आरोप, बेड पर मिला शव, 2 महीने पहले हुई थी शादी

 Published : Jul 24, 2026 12:38 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 12:38 pm IST

बिहार के बगहा से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शादी के महज 2 महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जानें क्या है पूरा मामला।

बगहा में दहेज हत्या का आरोप, बेड पर मिला शव, 2 महीने पहले हुई थी शादी - India TV Hindi
बगहा में दहेज हत्या का आरोप, बेड पर मिला शव, 2 महीने पहले हुई थी शादी Image Source : INDIA TV

बिहार के बगहा से दहेज उत्पीड़न और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दो महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता का शव उसके ससुराल में ही बेड पर पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर साक्ष्य छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

कहां का मामला

मामला रामनगर का है, जहां शुक्रवार की सुबह खटौरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की जांच कर रही है।

मृतका के पिता ने लगाया आरोप
वहीं मृतका के पिता पूर्णवासी राम ने बताया कि इसी साल अप्रैल महीने में उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका देवी की शादी खटौरी गांव निवासी चंदन राम के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर मारपीट की जाने लगी। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनकी बेटी पर मायके से पैसे मांगने का दबाव बनाते थे। पैसे नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि गुरुवार की रात प्रियंका देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शुक्रवार की सुबह उसका शव बेड पर मिला। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, रामनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे,उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट - अमित कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।