1. Hindi News
  2. बिहार
  3. KK Pathak: शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक का तबादला, इस अधिकारी को मिली कमान

KK Pathak: शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक का तबादला, इस अधिकारी को मिली कमान

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 13, 2024 10:36 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 06:26 am IST

अपने फैसलों को लेकर विवादों में रहने वाले शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक पर आखिरकार गाज गिर गई है। बिहार सरकार ने उनका तबादला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कर दिया है।

के.के पाठक का तबादला।- India TV Hindi
के.के पाठक का तबादला। Image Source : FILE

बिहार सरकार ने गुरुवार को एक साथ दर्जन भर अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अपने फैसलों को लेकर चर्चित शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक का भी तबादला कर दिया गया है। अब केके पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ACS की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि बीते लंबे समय से बिहार में शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक के कई फैसलों पर लोगों द्वारा नाराजगी जाहिर की जा रही थी। 

इस अधिकारी को शिक्षा विभाग की कमान

बिहार सरकार की ओर से केके पाठक की जगह अब सीएम के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग ने केके पाठक समेत करीब एक दर्जन अन्य आईएएस अधिकारियों के भी तबादले की लिस्ट जारी की है।

गर्मी में स्कूलों को खोलने पर हुआ था विवाद

हाल ही में बिहार में भीषण लू के बीच स्कूलों को चालू रखने के फैसले से केके पाठक फिर से विवादों में आ गए थे। भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में कई बच्चे बेहोश हो गए थे। इस कारण तेजस्वी यादव, चिराग पासवान समेत विभिन्न नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। बिहार के राज्यपाल ने भी इस मामले का संज्ञान लिया था। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार के मुख्य सचिव ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। 

कड़े फैसलों के लिए मशहूर हैं केके पाठक

जानकारी के मुताबिक, केके पाठक ने जून 2023 में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) का पद संभाला था। अपने कार्यकाल में केके पाठक ने विभाग में कई बड़े बदलाव किए थे। उन्होंने सरकार स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों दोनों के ही अटेंडेंस, शिक्षा की गुणवत्ता समेत कई अनुशासन को सख्ती से लागू करवाया। वह लगातार स्कूलों का निरीक्षण करते रहते थे। 

ये भी पढ़ें- 'चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत नजारा', जानें किस बात को लेकर तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज

बिहार में मगध-शाहाबाद के इलाके में NDA की हार के कारण आए सामने, पवन सिंह भी रहे एक बड़ी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।