1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना जंक्शन से फर्जी दरोगा गिरफ्तार, फर्जी आईडी दिखाकर यात्रियों को बनाता था शिकार, चोरी करके हो जाता था फरार

पटना जंक्शन से फर्जी दरोगा गिरफ्तार, फर्जी आईडी दिखाकर यात्रियों को बनाता था शिकार, चोरी करके हो जाता था फरार

 Published : Jul 04, 2026 08:27 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 08:29 pm IST

बिहार की राजधानी पटना के पटना जंक्शन से जीआरपी पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को धर दबोचा। ये शख्स पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रेन में यात्रियों को अपना शिकार बनाता था। अपनी फर्जी आईडी दिखाकर पहले यात्रियों को विश्वास में लेता और फिर सामान चोरी करके फरार हो जाता।

Bihar News- India TV Hindi
पटना जंक्शन से फर्जी दरोगा गिरफ्तार। Image Source : INDIA TV

बिहार की राजधानी पटना के पटना जंक्शन पर 4 जुलाई  2026, शनिवार को जीआरपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पटना जंक्शन से जीआरपी पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी आईडी और दरोगा की वर्दी में अपनी तस्वीरों के जरिए ट्रेन में यात्रियों को अपना शिकार बनाता था।  गिरफ्तार दारोगा का नाम रंजन कुमार है। जो कि बिहार के जहानाबाद कोर्ट के पास का रहने वाला है। रंजन कुमार, ट्रेन यात्रियों को अपनी फर्जी आईडी और दरोगा की वर्दी में तस्वीर के सहारे विश्वास में लेता था और उसके बाद उन्हें लूटकर रफूचक्कर हो जाता था। पुलिस लंबे समय से इस फर्जी दरोगा की तलाश में थी और अब जाकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

वंदे भारत में चढ़ता था आरोपी

फर्जी दारोगा खास करके वंदे भारत ट्रेन में चढ़ता था और यात्रियों का मोबाइल, लैपटौप, गहने सहित महंगे सामानों को चोरी कर आराम से फरार हो जाता था। वहीं अगर इकिसी को उसकी हरकतों पर शक होता था तो वह अपना आई कार्ड दिखाते हुए अपना रुआब दिखाता और ऐसे में यात्री भी उसकी बातों में आ जाते थे। पुलिस को फर्जी दारोगा के बारे में बार-बार शिकायत मिल रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा था। एक यात्री ने पुलिस को फर्जी दरोगा का हुलिया बताया, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

लंबे समय से फर्जी दरोगा की तलाश में थी पुलिस

पुलिस लगातार इस फर्जी दरोगा की तलाश में जुटी थी। अचानक पुलिस को सूचना मिली की उसी प्रकार के हुलिया का आदमी वंदे भारत से उतर कर पटना जंक्शन के प्लेट फार्म नम्बर एक पर खड़ा है। पुलिस बिना देर किए उस जगह पर पहुंची और फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दारोगा के मोबाइल में पुलिस को उसकी वर्दी के साथ फोटो भी मिली है। अब पुलिस फर्जी दारोगा से पूछताछ कर रही है।

घरवालों को भी भ्रम में रखा

जानकारी के अनुसार रंजन कुमार के बारे में अभी तक उसके घरवालों को भी जानकारी नहीं थी। हैरानी की बात तो ये है कि अब तक उसकी पत्नी भी यही जानती थी कि उसका पति दरोगा है, जबकि दोनों की शादी को 8 साल हो चुके हैं। आरोपी फर्जी दारोगा ने बताया की उसकी शादी 2018 में नालन्दा के इसलाम्पुर में हुई थी। 2019 में दारोगा का फॉर्म भरा था, लेकिन वह दारोगा का परीक्षा में सफल नहीं हो पाया। लेकिन, अपने ससुराल और घरवालों से कहा की मुझे दारोगा में नौकरी हो गई है और मेरी पोस्टींग गया में हुई है। अपना फोटों भी पुलिस की वर्दी में खिंचवाकर अपने घर और ससुराल वाले को भेजा था और तभी से इसी पहचान के साथ जी रहा है।

(रिपोर्टः बिट्टू कुमार)

ये भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, हर्ष फायरिंग में महिला की हुई थी मौत, 25 लाख मुआवजा देने का आदेश

नवादा में पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, साले पर भी किया चाकू से वार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।