1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर में सुबह सुबह खूनी खेल, मंदिर जा रहे एक स्टेशनरी दुकानदार सह प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में सुबह सुबह खूनी खेल, मंदिर जा रहे एक स्टेशनरी दुकानदार सह प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

 Published : Jul 04, 2026 10:44 am IST,  Updated : Jul 04, 2026 11:38 am IST

मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर जा रहे किराना व्यपारी की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
मंदिर जा रहे किराना व्यपारी की गोली मारकर हत्या Image Source : INDIA TV

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के व्यस्त डेरा चौक बाजार पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने एक स्टेशनरी दुकानदार सह प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस वारदात को अपराधियों ने तब अंजाम दिया जब व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद मंदिर जा रहे थे। 

क्या है मामला 

व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद रोज की तरह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने से मौके पर अफ़रा तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को SKMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबिन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी ने कही ये बात
सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीण एसपी ने बताया कि एक स्टेशनरी दुकानदार सह प्रोपर्टी डीलर श्याम सुंदर कुशवाहा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और श्याम सुंदर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद श्याम सुंदर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के परिजन का बयान लिया जा रहा है। वहीं एफएसएल की टीम साश्र्य जुटाने में लगी है। मौके से खोखा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पहले से मृतक का विवाद रहा है। वहीं कुछ लोगो का नाम सामने आए हैं। ग्रिफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जो भी अभियुक्त होंगे उनकी ग्रिफ्तारी की जाएगी।

लोगों में आक्रोश
वारदात से नाराज स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

(रिपोर्ट - संजीव कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।