1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'मेयर मां' का लाडला बेटा इतने रौब में! पहले तो निगम कर्मचारी को उठवाया फिर जमकर की पिटाई

'मेयर मां' का लाडला बेटा इतने रौब में! पहले तो निगम कर्मचारी को उठवाया फिर जमकर की पिटाई

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 15, 2023 02:46 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 02:46 pm IST

पटना के एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शिशिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार: पटना नगर निगम (MCP) के एक कर्मचारी को पीटने के आरोप में मेयर के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना सोमवार की है, जब पटना के मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर साहू के बाउंसरों ने रजनीश कुमार नामक राजस्व कर्मचारी को उठा लिया और उसकी पिटाई कर दी। रजनीश कुमार ने अगम कुआं थाने में शिशिर साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिशिर के खिलाफ एफआईआर

पटना के एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शिशिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पटना नगर निगम के राजस्व विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर है और शहर के अजीमाबाद कार्यालय में तैनात है। शिकायत के अनुसार, कुछ बाउंसरों ने उसे उठाया और सीता के कार्यालय-सह-निवास पर ले गए। शिशिर के साथ राजस्व अधिकारी रिजवान अंसारी और एक निजी सहायक सोनू वहां मौजूद थे। 

पटना विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा, BJP विधायक ने कल माइक तोड़ा, आज लड्डू की प्लेट फेंकी

पीड़ित रजनीश ने क्या कहा?

रजनीश कुमार ने कहा, "मुझे वहां ले जाया गया, शिशिर ने बाउंसरों से मेरा चश्मा हटाने को कहा और मुझे पीटा। इसलिए मैंने उनके खिलाफ अगम कुआं पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।"

राहुल गांधी का केंद्र पर एक और हमला, कहा- एलारा को कौन कंट्रोल करता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।