1. Hindi News
  2. बिहार
  3. डॉक्टर की लापरवाही: ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ा तौलिया, मरीज की हालत नाजुक

डॉक्टर की लापरवाही: ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ा तौलिया, मरीज की हालत नाजुक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 01:56 pm IST

बिहार के गया जिले में एक ऐसा केस सामने आया है जहां डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीज की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : GOOGLE

पटना: बिहार के गया जिले में एक ऐसा केस सामने आया है जहां डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीज की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल खिजरसराय प्रखंड की रहने वाली 21 साल की मीरा देवी का शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्राइवेट क्लिनिक में ऑपरेशन किया गया। यहां उसके पेट से ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल करने वाला तौलिया (टेट्रा) निकला। यह देख डॉक्टर के साथ-साथ महिला के परिजन भी हैरान हैं।

महिला के रिश्तेदार मोहन कुमार ने बताया कि उसके रिश्ते के भाई बबलू कुमार की पत्नी डिलिवरी होनी थी। इसके लिए वह गया शहर के आनंदी माई मोड़ के पास एक प्राइवेट क्लिनिक में पत्नी को भर्ती कराया था। यहां 29 जुलाई को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद से लगातार पेट में दर्द रहता था।

महिला के परिवारवालों का कहना है कि ऑपरेशन की जगह से पस निकलता रहता था। परेशानी बढ़ने पर वे मरीज को लेकर पटना तक गए, लेकिन तकलीफ ठीक होने के बजाय बढ़ती ही चली गई। अंत में किसी की सलाह पर गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में मरीज को इलाज कराने ले गए। जहां डॉक्टर ने सिटी स्कैन कराने को कहा। सीटी स्कैन में एक जगह पर पस होने की बात सामने आई।

महिला के परिजनों ने बताया कि जब डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया गया तो पस की जगह तौलिया (टेट्रा) मिला, जो डॉक्टर ऑपरेशन के समय इस्तेमाल करते हैं। इसे देख कर डॉक्टर और मरीज के परिजन दोनों हैरत में पड़ गए। डॉक्टरों की मानें तो मरीज की हालत नाजुक है और उसे खून की जरूरत है।

महिला के परिजनों ने बताया कि जब डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया गया तो पस की जगह तौलिया (टेट्रा) मिला, जो डॉक्टर ऑपरेशन के समय इस्तेमाल करते हैं। इसे देख कर डॉक्टर और मरीज के परिजन दोनों हैरत में पड़ गए। डॉक्टरों की मानें तो मरीज की हालत नाजुक है और उसे खून की जरूरत है।

महिला मरीज के परिवारवाले डॉक्टरों की इस लापरवाही से बेहद गुस्से में हैं। क्योंकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में तौलिया छोड़ दिया गया था। मरीज के परिवारवाले डॉक्टरों की इस लापरवाही को लेकर अब कानूनी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।