1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: सोशल मीडिया पर प्यार हुआ... मंदिर में रचाई शादी, 10 दिनों बाद ही पत्नी का सारा पैसा लूट पति हुआ फरार

VIDEO: सोशल मीडिया पर प्यार हुआ... मंदिर में रचाई शादी, 10 दिनों बाद ही पत्नी का सारा पैसा लूट पति हुआ फरार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 31, 2025 09:16 am IST,  Updated : Jul 31, 2025 09:52 am IST

दिव्यांग मनीषा कुमारी सोशल मीडिया पर रील्स बनाती हैं। उनके वीडियो वायरल हुए और अच्छी खासी कमाई करने लगीं। लेकिन शादी के महज 10 दिनों बाद ही पति उनका सारा पैसा लूटकर फरार हो गया।

दिव्यांग मनीषा कुमारी- India TV Hindi
दिव्यांग मनीषा कुमारी Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के गोपालगंज की दिव्यांग मनीषा कुमारी सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर पैसे कमाती हैं। उन्होंने जिस शख्स पर भरोसा कर शादी की उसी से उन्हें धोखा मिला। दरअसल, मनीषा कुमारी को उनके पति ने धोखा दे दिया। शादी के महज 10 दिनों बाद ही उसका पति अक्षय चौरसिया लाखों रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। मनीषा ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है और न्याय की गुहार लगा रही हैं।

कुसुम कुमारी उर्फ मनीषा कुमारी गोपालगंज जिले के पुरैना पथरा की रहने वाली हैं। मनीषा दिव्यांग हैं और एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के बाद उनके वीडियो रातोंरात वायरल हो गए, जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होने लगी और वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने लगीं।

सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई

इसी दौरान सोशल मीडिया पर मनीषा का परिचय एक युवक से हुआ। दोनों में प्यार हुआ और सोशल मीडिया पर ही उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया। कुछ दिनों बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और फिर कोर्ट मैरिज भी की। हालांकि, शादी के सिर्फ 10 दिनों बाद ही मनीषा के पति अक्षय चौरसिया ने उनके ही घर में उन्हें बाहर से बंद कर दिया। वह मनीषा का मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से कमाए हुए सारे पैसे लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद थाने पहुंचीं मनीषा

इस घटना के बाद मनीषा ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने की वजह से वह पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित से मिलने पहुंचीं और अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी अवधेश दीक्षित ने मनीषा को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

(रिपोर्ट- अयाज अहमद)

ये भी पढ़ें-

दिल्ली ने 10 सालों बाद देखी सबसे साफ जुलाई की हवा, आकंड़े हुए जारी, जानें क्या है इसका कारण

खराब लिखावट पर टीचर ने मासूम बच्चे का जलाया हाथ, आरोपी शिक्षिका पर मामला दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।