1. Hindi News
  2. बिहार
  3. परफेक्ट पत्नी नहीं मिली, इसलिए 3 साल में 3 शादियां कीं, 2 बीवियां थाने पहुंचीं तो खुला राज

परफेक्ट पत्नी नहीं मिली, इसलिए 3 साल में 3 शादियां कीं, 2 बीवियां थाने पहुंचीं तो खुला राज

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 27, 2025 08:32 am IST,  Updated : Dec 27, 2025 08:32 am IST

आरोपी के दो पत्नियों से दो बच्चे भी हो चुके हैं, लेकिन मामले का खुलासा होने से पहले तक तीनों बीवियों को एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं पता था। अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद कई खुलासे हुए हैं।

Husband Wife Gopalganj- India TV Hindi
आरोपी पति (बाएं), दोनों पत्नियां (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के गोपालगंज से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने परफेक्ट पत्नी की तलाश में 3 साल में 3 शादियां कर लीं। दो बीवियों से उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों पत्नियां एक-दूसरे से पूरी तरह अंजान रहीं। जब सच्चाई सामने आई, तो मामला सीधे थाने तक पहुंच गया और अब आरोपी पति सलाखों के पीछे है।

मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव का है। पिंटू बरनवाल ने बिना तलाक दिए एक के बाद एक तीन शादियां कर लीं। पहली शादी वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई। पहली पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ अमृता का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने 20 ग्राम सोना, कई तोला चांदी और करीब 3 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बावजूद पति लगातार 5 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। प

आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश​

हली पत्नी खुशबू ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी की पहली रात ही उसके पति ने जबरन संबंध बनाते हुए उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश की। इस मामले को लेकर उसने मीरगंज थाने में दहेज उत्पीड़न और जबरन संबंध बनाने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं दूसरी शादी गुड़िया कुमारी से की, जो सीवान जिले के गोरिया कोठी की रहने वाली हैं। गुड़िया का कहना है कि उनकी शादी अप्रैल 2024 में पिंटू बरनवाल से हुई थी। शादी के समय उन्हें यह बिल्कुल जानकारी नहीं दी गई थी कि पिंटू पहले से शादीशुदा है। कुछ समय बाद जब गुड़िया को सच्चाई का पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गुड़िया का आरोप है कि बिना तलाक दिए ही पिंटू ने तीसरी शादी भी कर ली।

तीसरी पत्नी बाकी दोनों पत्नियों से अंजान

पहली पत्नी खुशबू का दावा है कि पिंटू ने सारण जिले की एक युवती से तीसरी शादी कर ली है, जो अब उसके बच्चे की मां भी बन चुकी है। हैरानी की बात यह है कि तीसरी पत्नी को भी पिंटू की पहली और दूसरी शादी की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सूचना मिलते ही थाने पहुंचीं दो बीवियां पहुंच गईं, जिसके बाद दोनों पत्नियों की लिखित शिकायत के बाद मीरगंज थाना पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पिंटू ने पत्नियों पर लगाए आरोप

आरोपी पति पिंटू बरनवाल ने गिरफ्तारी के बाद अपनी दलील दी और उसने सबको हैरान कर दिया। उसका कहना है कि शादी करना उसकी मजबूरी थी। उसे एक महिला में जो गुण चाहिए थे वो नहीं मिले, इसलिए उसने दूसरी और तीसरी शादी की। पिंटू का यह भी दावा है कि उसने बिना दहेज के शादियां कीं और उसकी दोनों पत्नियां झूठे आरोप लगा रही हैं। इतना ही नहीं, उसने उल्टा आरोप लगाया कि उसकी पत्नियां उस पर चाकू से हमला करती थीं और उसकी मां के लिए खाना तक नहीं बनाती थीं।

आरोपों की जांच कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दहेज उत्पीड़न, बिना तलाक दूसरी और तीसरी शादी, जबरन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोपों की कानूनी पड़ताल की जा रही है। टेलीफोनिक बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(गोपालगंज से अयाज अहमद की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: रोहतास में निर्माणाधीन रोपवे टूटने से हादसा, ट्रायल में अचानक धराशायी हुए पिलर और ट्रॉली

Video: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, लेकिन भारी पड़ी मुलाकात; ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में करा दी शादी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।