बिहार के मोतिहारी में ग्रेजुएशन की छात्रा पर एसिड अटैक हुआ है। इस हमले में छात्रा बुरी तरह झुलस गई। वह अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। छात्रा का इलाज जारी है। घटना रविवार रात की है। यहां एकतरफा आशिक ने छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना पताही थाना क्षेत्र की है। यहां एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने लड़की पर तेजाब फेंका और मौके से फरार हो गया। सनकी युवक आधी रात को दरवाजा खोल रूम में घुसा और वारदात को अंजाम दिया।
एसिड अटैक के बाद छात्रा बेचैनी से चिल्लाई, जिसके बाद परिजनों की नींद टूटी। घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा ने प्रियांशु से बात करने से मना कर दिया था और मोबाईल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इससे नाराज होकर आरोपी ने एसिड अटैक किया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जब पूरा परिवार नींद में सो रहा था, तब हमलावर कमरे में पहुंचा और कमरे की लाइट बंद करने के साथ छात्रा के चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया। इसके बाद तेजाब की जलन से छात्रा की चीख गूंजी, जिसे सुन परिजनों की नींद टूटी और सभी भागकर कमरे में पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। एसिड अटैक से छात्रा का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। छात्रा भाई बहन में सबसे बड़ी है। पीड़ित 2 बहन एक छोटा भाई है। पिता योधपुर में कपड़ा पेंटिंग का काम करते है। घटना की जानकारी मिलते ही पिता घर के लिए रवाना हो चुके हैं।
आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। वह लड़की का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना पताही थाना क्षेत्र की है। यहां एक मनचले युवक ने छात्रा पर एसिड अटैक कर घायल कर दिया है। घटना में आरोपी प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। युवती के द्वारा आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया गया था। आरोपी जबरन शादी करना चाहता था। घटना में पारिवारिक विवाद का पुलिस में रिपोर्ट जिक्र नहीं हुआ है।
(मोतिहारी से अरविन्द कुमार की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-