1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 20, 2025 05:42 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 06:09 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो ने ऐलान किया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। बता दें कि इससे पहले झामुमो ने कहा था कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी।

Hemant Soren- India TV Hindi
हेमंत सोरेन Image Source : PTI/FILE

पटना: हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो ने बिहार चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आज एक बड़ा ऐलान कर दिया। झामुमो ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी।

बिहार में सीट बंटवारे पर गतिरोध

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने कहा है कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की 'समीक्षा' करेगी। बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच झामुमो ने राजद और कांग्रेस पर 'राजनीतिक साजिश' का आरोप लगाया है।

झारखंड की सियासत पर भी पड़ सकता है असर 

सोरेन की पार्टी झामुमो ने जिस तरह से बिहार चुनाव से खुद को अलग किया, ऐसे में कहा जा रहा है कि इसका असर झारखंड की सियासत पर भी देखने को मिल सकता है। दरअसल जानकार कहते हैं कि झामुमो के साथ बिहार चुनाव में धोखा किया गया। 

कहां फंस गया पेंच?

चर्चा इस बात की हो रही है कि चुनाव ना लड़ने की घोषणा हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा यह कहे जाने के दो दिन बाद आई है कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी और छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी क्योंकि सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो गई थी। जेएमएम ने शनिवार (अक्टूबर 18, 2025) को घोषणा की थी कि वह चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) थी।

राज्य के पर्यटन मंत्री कुमार ने कहा, "राजद और कांग्रेस एक राजनीतिक साजिश के तहत झामुमो को चुनाव लड़ने से वंचित करने के लिए जिम्मेदार हैं। झामुमो इसका करारा जवाब देगा और राजद व कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन की समीक्षा करेगा।"

बिहार में कब से हैं विधानसभा चुनाव?

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होगा। राज्य में आगामी 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, चुनाव के परिणाम 14 नवंबर की तारीख को घोषित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।