सासारामः बिहार के सासाराम के रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर रोड पर उस समय अजीबो गरीब स्थिति हो गई। जब चार बच्चों का बाप और तीन बच्चों की मां शादी करने कोर्ट में पहुंच गए। सूचना मिलने पर दोनों पक्ष के परिजन सासाराम रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने दोनों पर चप्पल-जूते की बौछार कर दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर का है।
साल भर पहले बच्चों की शादी की थी फिक्स
जानकारी के अनुसार, दोनों रिश्ते में समधी और समधन होने वाले थे। शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा के रहने वाले दयाशंकर राम अपनी पुत्री की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली के रहने वाली धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ तय किए थे। एक साल पहले दोनों पक्ष में शादी तय हो गई थी। लेकिन इसी बीच लड़की का पिता दयाशंकर सिंह और लड़के की मां धर्मशिला देवी के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।
यहां वीडियो देखें
कोर्ट मैरिज करने पहुंचे तो परिजनों ने मारा
ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने कहीं मंदिर में शादी कर लिए और मंगलवार को कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंच गए। जब इसकी सूचना दयाशंकर राम के परिजन और धर्मशिला देवी की के पति सुनील राम को लगी तो वे सभी रजिस्ट्री ऑफिस के पास पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों शादी करने पर अड़े थे। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। इस बीच परिजन दयाशंकर राम की चप्पलों से पिटाई करने लगे।
महिला बोली- पति पसंद नहीं, इसलिए समधी से करना चाहती है शादी
दयाशंकर राम के बारे में पता चला कि उसकी दो पत्नियों पहले मर चुकी है। उसकी तीन संतान हैं जिसमें वह अपनी बड़ी पुत्री की शादी धर्मशिला देवी के पुत्र से तय कर दिया था लेकिन बाद में धर्मशिला देवी से ही उसका प्रेम संबंध हो गया। उधर धर्मशिला देवी कहती है कि उसका पति सुनील नाम उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह चाहती है कि अपने होने वाले समधि दया शंकर राम के साथ शादी कर ले। विवाद बढ़ता देख दोनों के परिजन इकट्ठा हुए और फिर एक ऑटो में बैठकर सभी को परिवारिक पंचायती के लिए लेकर चले गए।
रिपोर्ट- रंजन सिंह, सासाराम