भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है। रक्सौल बॉर्डर स्थित मैत्री पुल के पास जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने एक मानव तस्कर को धर दबोचा और उसके कब्जे से एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
इंडो नेपाल रक्सौल बॉडर से मानव तस्कर गिरफ्तार
इंडो नेपाल बॉर्डर रक्सौल मैत्री पुल से नाबालिक हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक नेपाल निवासी के चंगुल से रेस्क्यू किया गया। मानव तस्कर ने फेसबुक के माध्यम से नाबालिक लड़की को अपने जाल में फंसाया और उसे पंजाब के जालंधर से ट्रेन के रास्ते मुजफरपुर बुलाया। इसके बाद मानव तस्कर का प्लान उसे नेपाल ले जाने का था। नेपाली युवक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर इंतजार कर रहा था। जब नाबालिग लड़की मुजफ्फरपुर पहुंची तो वहां से बस के माध्यम से दोनों साथ रक्सौल पहुंचे और फिर युवक युवती को लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ। इसी बीच इंडो नेपाल बॉर्डर रक्सौल स्थित मैत्री पुल पर तैनात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं एसएसबी 47वीं बटालियन को शंका हुई। इसके बाद उन्हें रोका गया। जिसके बाद जूविनाइल एंड सेंटर पूर्वी चंपारण एवं स्वच्छ रक्सौल NGO को जानकारी दी गई। नाबालिक लड़की और नेपाल निवासी युवक से अलग-अलग पूछताछ की गई जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
22 वर्षीय नेपाली युवक ने फेसबुक के माध्यम से 16 बर्षीय नाबालिक लड़की का फोटो एवं अश्लील वीडियो लेकर ब्लैकमेल किया। नाबालिक लड़की सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है जो अपने माता पिता के साथ पंजाब के जालंधर में रहती है। नाबालिक लड़की के पिता जालंधर में एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। नेपाली युवक के द्वारा नाबालिक लड़की को शादी का झांसा दे पंजाब के जालंधर से मुजफ्फरपुर ट्रेन के माध्यम से बुलाया और नेपाल ले जा रहा था। तभी इंडो नेपाल बॉर्डर रक्सौल स्थित मैत्री पुल से पकड़ा गया है। इस घटना के बाद नाबालिक लड़की के पिता से पुलिस ने बातचीत की तो पता चला कि लड़की 2 अगस्त से लापता है। परिजनों ने बताया कि लड़की को ढूंढा गया लेकिन नाबालिक लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा था।
मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, 47वीं बटालियन, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर (पूर्वी चंपारण) और स्वच्छ रक्सौल संस्था ने मिलकर संदिग्धों से गहन पूछताछ की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामला आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु हरपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।
(रिपोर्ट:अरविन्द कुमार)