1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: 'मैं एक सिपाही हूं और ऐसे ही काम करूंगा...' बिहार का डिप्टी सीएम बनते ही क्या बोले सम्राट चौधरी

VIDEO: 'मैं एक सिपाही हूं और ऐसे ही काम करूंगा...' बिहार का डिप्टी सीएम बनते ही क्या बोले सम्राट चौधरी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 20, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 12:09 am IST

बिहार में आज एनडीए के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी फिर से बिहार के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। जानिए शपथ लेने के बाद उन्होंने क्या कहा?

सम्राट चौधरी- India TV Hindi
सम्राट चौधरी Image Source : PTI

पटना: बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के डिप्टी सीएम के रूप में आज सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली। शपथ लेते ही सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं एक सिपाही हूं और ऐसे ही काम करता रहूंगा।

जानें सम्राट चौधरी ने क्या कहा

शपथ ग्रहण के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "यह बिहार की जनता की, बिहार के लोकतंत्र की, बिहार में एनडीए की जनता की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और एनडीए के सभी सहयोगियों की कड़ी मेहनत की जीत है। बिहार के सशक्त कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और बिहार में लोकतंत्र की स्थापना की। उन्होंने बिहार में गुंडा राज नहीं आने दिया...मैं खासकर बिहार की महिलाओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बड़ी संख्या में मतदान किया..."

देखें वीडियो

सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि बिहार ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा किया। मैं सिपाही हूं और ऐसे ही काम करूंगा...मैंने पहले दिन ही कहा था कि हम पहले चरण में 100 सीटें जीतेंगे और आखिरकार हमने पहले चरण में 102 सीटें जीतीं। हमारे कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट में इतनी सटीकता थी...

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये उन्हें धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें:
देश के इन राज्यों में आ रहा नया चक्रवाती तूफान! आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट; यहां पर पड़ेगी कड़ाके सर्दी
फर्जी समन और ‘डिजिटल अरेस्ट’ रोकने के लिए ED ने बदला समन जारी करने का तरीका, जानें नई प्रक्रिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।